Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसून पहुँचते ही मंडी में नुकसान शुरू, पत्थरों की चपेट में आई महिला की मौत, 28 सड़के भी अवरूद्ध

पंडोह डैम के पानी में भी हुआ इजाफा, छोड़ा जा रहा 15 हजार क्यूसिक प्रति सेकेंड पानी

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला में बारिश का सीजन शुरू होते ही हादसों का क्रम भी शुरू हो गया है। जिले के औट स्थित शनि मंदिर के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक भीषण हादसे में नालागढ़ निवासी 38 वर्षीय सुखवीर कौर की मौत हो गई है। वह अपने परिवार के साथ कार में सफर कर रही थीं, तभी उनके बच्चे की तबीयत बिगड़ी। बच्चे को उल्टी करवाने के लिए वह कार से नीचे उतरीं, तभी ऊपर से पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरे और वह उनकी चपेट में आ गईं। गंभीर चोट लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। यह हादसा संदली मोड़ के निकट शनि मंदिर के पास हुआ। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है। 

वहीं जिले में हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार 28 सड़क मार्ग बंद हो गए हैं, वहीं 198 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है। विभाग राहत बहाली में जुटे हैं।ऊपरी क्षेत्रों बारिश होने पण्डोह डैम के जल में भी इजाफा हो गया है। जिसके बाद डैम से 15 हजार क्यूसिक पानी प्रति सेकेंड ब्यास में छोड़ा जा रहा है, लेकिन इसमें किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि जिला प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही एसपी मंडी विनोद कुमार ने अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शहर में नशा बिकना बंद नहीं हुआ तो गृह मंत्री के सामने उठेगा मामला

मोनिका रावत | चंडीगढ़शहर में नशे के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कड़ा कदम उठाना होगा। शहर में नशे के खिलाफ अभियान चलाए चंडीगढ़ पुलिस। यदि एक माह में शहर नशा मुक्त न हुआ तो गृह मंत्री अमित शाह के सामने यह मामला उठेगा। भाजपा के महामंत्री एवं कृत्वनिष्ठ संस्था के संस्थापक संजीव राणा ने...

धीमी रफतार से चल रहा काम, लोग परेशान

गुरमीत सिंह | ज़ीरकपुरबलटाना के पास सुखना नाले पर बन रहे ऊँचे स्तर के पुल का निर्माण सुस्त रफ्तार से चल रहा है। लगातार हो रही देरी के कारण लाखों लोग रोज़ाना लंबा सफर कर चुके हैं और भारी ट्रैफिक जाम का सामना कर रहे हैं। दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों जा रहे लोग सबसे अधिक...

देश के विभाजन के बाद भारत आए लोग शरणार्थी नहीं, संघर्ष के योद्धा थे: भागवत

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि 1947 के विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आने वाले लोगों को शरणार्थी कहना उचित नहीं है। उनके अनुसार, वे “संघर्ष के योद्धा” थे, जिन्होंने अपनी मातृभूमि और धर्म के प्रति आस्था के कारण अपना घर, जमीन, कारोबार और पीढ़ियों की कमाई छोड़कर...

रंजिश में दोस्तों ने सगे भाईयों पर हमला कर की किशोर की हत्या

दर्शन सिंह संधू | तरनतारनतरनतारन जिले के हरिके कस्बे में पुरानी रंजिश के चलते एक किशोर की हत्या कर दी गई। दोस्तों ने 2 नाबालिग भाइयों पर कथित तौर पर श्री साहिब से हमला किया, जिसमें छोटा भाई घायल हो गया। पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के...

15 साल बाद साकार होगा राजस्थान रिफाइनरी का सपना

जयपुर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा में बन रही एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का करीब 15 वर्ष पुराना सपना अब साकार होने जा रहा है। लंबे इंतजार, राजनीतिक बदलाव, लागत में भारी बढ़ोतरी और उद्घाटन की बदली तारीखों के बाद यह महत्वाकांक्षी परियोजना अंतिम चरण में पहुंच गई है। राज्य सरकार और केंद्र ने उद्घाटन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.