Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीबीआई ने आईएएस अफसर प्रदीप डागर को 2 दिन के रिमांड पर लिया

पंचकूला। हरियाणा के बहुचर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक फंड घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार डागर को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें मंगलवार को देर रात ही पंचकूला की विशेष अदालत में पेश किया गया।
सीबीआई के द्वारा पूछताछ के लिए 2 दिन के रिमांड पर लिया है। आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार डागर से पूछताछ में दूसरे आईएएस के नामों का भी खुलासा हो सकता है, जो इस घोटाले में शामिल हैं।
सरकार ने डागर को 8 अप्रैल 2026 को ही सस्पेंड कर दिया था। उस समय वे हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सदस्य सचिव थे। सीबीआई के मुताबिक प्रदीप लंबे समय से जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। इसके अलावा जांच एजेंसी से बचने की कोशिश कर रहे थे। उनकी लोकेशन ट्रेस करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। खास बात ये है कि प्रदीप का आज रिटायरमेंट था। मगर, गिरफ्तारी के डर से वे अंडरग्राउंड थे।
उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका भी लगाई थी, जिस पर 2 जुलाई को सुनवाई होनी है। इससे पहले ही सीबीआई ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। बता दें कि अब तक प्रदीप डागर को मिलाकर तीन आईएएस अरेस्ट हो चुके है। इससे पहले आईएएस आरके सिंह और पंकज अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई थी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में कांग्रेस का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन, वरुण मुलाना बोले सड़क से सदन तक लड़ेंगे लड़ाई

Summer express , अंबाला शहर (अंकुर कपूर)। अंबाला शहर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को नगर निगम की कार्यप्रणाली के विरोध में बलदेव नगर चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, कूड़ा कलेक्शन के ठेके में कथित अनियमितताओं और स्ट्रीट लाइट के टेंडर में कथित घोटाले को लेकर नगर...

अलावलपुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब ठेके पर हुआ था विवाद

Summer express , पलवल (सुंदर कुंडू)। थाना चांदहट क्षेत्र के गांव रामपुर खोर में हुए ब्लाइंड मर्डर की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीआईए स्टाफ पलवल ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने शराब पीने के बाद रास्ते में लक्ष्मण को रोककर पहले उसके साथ...

विधानसभा में सवालों के जवाब की जगह राजनीतिक भाषण दे रही सरकार: जयराम ठाकुर

बोले- सत्ता में लौटे तो पांच साल के निर्णयों की होगी समीक्षा शिमला, संजू-: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर विधानसभा की कार्यप्रणाली और जनहित के मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में विपक्ष की ओर से पूछे जा रहे सवालों का सरकार की ओर...

गुरुग्राम: तेज रफ्तार SUV ने साइकिल सवार को मारी टक्कर: इलाज के दौरान मौत ,चालक फरार

Summer express , गुरुग्राम। सेक्टर-29 में  शाम तेज रफ्तार महिंद्रा एक्सयूवी की चपेट में आने से साइकिल सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा लेजर वैली पार्क के पास हुआ। टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना...

हरियाणा में अगस्त में सामान्य से 5 फीसदी कम बारिश, 2025 के मुकाबले 28.8% की गिरावट

Summer express, हिसार। हरियाणा में इस बार मानसून के तीसरे महीने अगस्त में बारिश सामान्य से कम रही। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में प्रदेश में कुल 138.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य बारिश 146.1 मिलीमीटर होती है। इस लिहाज से अगस्त में सामान्य से करीब 5 फीसदी कम बारिश हुई।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.