Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मशोबरा पंचायत समिति निर्विरोध बनने पर बोले अनिरुद्ध सिंह, “जिला परिषद शिमला में भी कांग्रेस बनाएगी बोर्ड”

Summer express/शिमला, संजू -:मशोबरा पंचायत समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्विरोध चुने जाने के बाद गुरुवार को पंचायत समिति का प्रतिनिधिमंडल सचिवालय में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिला। इस दौरान मंत्री ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी और दावा किया कि मशोबरा में कांग्रेस की एकजुटता ने विपक्ष की रणनीति को विफल कर दिया। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि शिमला जिला परिषद में भी कांग्रेस ही अपना बोर्ड बनाएगी।

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मशोबरा पंचायत समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती और जनप्रतिनिधियों की आपसी सहमति का परिणाम है। उन्होंने बताया कि महिला और पुरुष सदस्यों ने आपसी सहमति से ढाई-ढाई वर्ष के कार्यकाल का फैसला लिया है, जिससे क्षेत्र के संतुलित विकास को बढ़ावा मिलेगा।मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पंचायत समिति चुनाव में सदस्यों को विभिन्न पदों का प्रलोभन देकर प्रभावित करने की कोशिश की गई, लेकिन कांग्रेस के सभी सदस्य एकजुट रहे और विपक्ष की रणनीति सफल नहीं हो सकी।अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश में पहले भी जनप्रतिनिधियों को तोड़ने की कोशिशें हुईं, लेकिन लालच की राजनीति लंबे समय तक नहीं चलती। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों को लोकतांत्रिक मूल्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए।उन्होंने आगामी शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर भी भरोसा जताया कि कांग्रेस बहुमत के आधार पर लोकतांत्रिक तरीके से अपना बोर्ड बनाएगी। उन्होंने कहा कि अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी और कांग्रेस जिला परिषद में भी अपना नेतृत्व स्थापित करेगी।इस दौरान मंत्री ने केंद्र सरकार की ग्रामीण रोजगार योजनाओं और मजदूरी दरों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लगातार प्रयासों के बाद ही हिमाचल के लिए मजदूरी दर बढ़ाई गई, जिससे प्रदेश के श्रमिकों को लाभ मिलेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मशोबरा पंचायत समिति निर्विरोध बनने पर बोले अनिरुद्ध सिंह, “जिला परिषद शिमला में भी कांग्रेस बनाएगी बोर्ड”

Summer express/शिमला, संजू -:मशोबरा पंचायत समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्विरोध चुने जाने के बाद गुरुवार को पंचायत समिति का प्रतिनिधिमंडल सचिवालय में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिला। इस दौरान मंत्री ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी और दावा किया कि मशोबरा में कांग्रेस की एकजुटता ने विपक्ष की रणनीति को विफल...

सुखना वेटलैंड का होगा वैज्ञानिक प्रबंधन, प्रवासी पक्षियों के लिए बेहतर आवास विकसित करने के निर्देश

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने गुरुवार को वेटलैंड अथॉरिटी, चंडीगढ़ की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय महत्व के सुखना वेटलैंड के संरक्षण और वैज्ञानिक प्रबंधन की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वित प्रयासों के माध्यम से सुखना वेटलैंड...

कैलाश फेडरेशन को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर बोले— जनहित और पारदर्शिता होगी पहली प्राथमिकता

शिमला, संजू -:कैलाश डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव मार्केटिंग एंड कंज्यूमर फेडरेशन (कैलाश फेडरेशन) के नवनियुक्त अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर ने गुरुवार को शिमला स्थित कार्यालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न बोर्ड-निगमों के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने उनका स्वागत किया।...

मंडी से भाजपा का हुंकार,जयराम बोले- विधानसभा चुनाव में दिखेगा स्थानीय चुनावों का असर

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव के बाद भाजपा ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जीत का जश्न मनाया।इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर  ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि पंचायत और...

भाजपा विधायक के काफिले की स्कॉर्ट गाड़ी से टकराया ट्रक, विधायक ने जताई साजिश की आशंका

Summer express, महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में चरखारी से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत देर रात एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। हालांकि उनके काफिले में शामिल पुलिस स्कॉर्ट वाहन तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोग घायल हो गए। विधायक ने घटना को संदिग्ध बताते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.