Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोलन नगर निगम को मिला नया नेतृत्व,सुषमा बनीं मेयर और गौरव राजपूत डिप्टी मेयर

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -: सोलन नगर निगम में गुरुवार को मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव के बाद नगर निगम को नया नेतृत्व मिल गया। मेयर पद पर भाजपा समर्थित पार्षद सुषमा ने जीत दर्ज की, जबकि डिप्टी मेयर पद पर निर्दलीय पार्षद गौरव राजपूत निर्वाचित हुए। दोनों उम्मीदवारों को 11-11 मत प्राप्त हुए, जिसके बाद निर्धारित चुनावी प्रक्रिया के तहत परिणाम घोषित किए गए।

नतीजों की घोषणा होते ही नगर निगम परिसर में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों का स्वागत करते हुए जश्न मनाया और शहर में विजय रैली निकाली। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी मौजूद रहे। उन्होंने रैली का नेतृत्व किया, जो नगर निगम परिसर से शुरू होकर राजगढ़ रोड होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची।रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में नारे लगाए और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। कार्यक्रम में सोलन के विधायक बलबीर वर्मा, नगर निगम के सभी पार्षद तथा बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक भी शामिल रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।नगर निगम के नव-निर्वाचित मेयर और डिप्टी मेयर ने सभी पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, बेहतर नागरिक सुविधाओं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग से नगर निगम को नई दिशा देने का विश्वास भी जताया। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही सोलन नगर निगम की नई कार्यकारिणी ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया ।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में प्रदूषण फैलाने वाले 13 प्रोजेक्ट पर कार्रवाई : तीन सील, पांच अवैध आरएमसी प्लांट पकड़े

Summer express, अनुज पंचाल, गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले चरण के तहत प्रदूषण फैलाने वाली निर्माण इकाइयों पर शिकंजा कसा जा रहा है। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले...

सूरजकुंड दिवाली मेले में उमड़ी एनसीआर के दर्शकों की भीड़, खरीदारी और नगाड़ा पार्टी बनी आकर्षण

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला परिसर में हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित तीसरे दिवाली मेले में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले के शुभारंभ के बाद शनिवार सुबह से ही एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग परिवार सहित पहुंचने लगे। दर्शकों ने जहां मेले की सजावट और व्यवस्थाओं की...

अंबाला मंडी में धान की खरीद और उठान में तेजी, समय पर भुगतान मिलने से किसान संतुष्ट

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा की अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार जारी है और खरीद का सीजन अपने चरम पर पहुंच गया है। शुरुआती दौर में गेट पास, फसल के उठान और भुगतान को लेकर परेशानियों का सामना करने वाले किसानों को अब राहत मिल रही है। किसानों का कहना है कि...

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किए बिजली महादेव के दर्शन, सड़क सुधार को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को दिया आश्वासन

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और दूरदराज के क्षेत्रों में यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाले 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से प्रदेश में करीब 1700 किलोमीटर सड़कों का विस्तार किया जाएगा। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण...

अंबाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान 55 वाहन इंपाउंड

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस चौकी नंबर-4 के क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 55 वाहनों को इंपाउंड किया गया। इनमें तीन वाहन ऐसे भी मिले, जिनके चोरी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.