श्रावस्ती में ट्रकों की भीषण टक्कर: दो चालकों की मौत, परिवार समेत चार घायल

Summer express, श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में शुक्रवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग बौद्ध परिपथ पर दो ट्रकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि लकड़ी से लदा एक ट्रक पलट गया और उसमें भरी लकड़ियां सड़क किनारे घर के बाहर सो रहे परिवार पर जा गिरीं। इस हादसे में दंपत्ति और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक खलासी भी घायल हुआ है।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के खरगौरा बस्ती स्थित विजयी पुरवा के पास शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुई। बताया जा रहा है कि लकड़ी से भरे ट्रक और शीतल पेय लेकर जा रहे दूसरे ट्रक की तेज रफ्तार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद लकड़ी से लदा ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें भरा सामान सड़क किनारे सो रहे लोगों पर जा गिरा।

हादसे में विजयी पुरवा निवासी अरुण कुमार पांडे उर्फ पिंटू (32), उनकी पत्नी सीमा पांडे (30) और 13 वर्षीय पुत्र पीयूष पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दोनों ट्रकों के चालक वाहनों के केबिन में फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक खलासी को भी गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी जयहरि मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद ट्रकों में फंसे चालकों के शव बाहर निकलवाए।

हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता साफ कराया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.