Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीएम मोदी ने अमरनाथ यात्रियों को दी शुभकामनाएं, पांच संकल्प अपनाने की अपील

Summer express,नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पवित्र अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने श्रद्धालुओं के नाम एक खुला पत्र जारी कर स्वच्छता, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने से जुड़े पांच संकल्प अपनाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बाबा बर्फानी से जुड़ी अमरनाथ यात्रा भारत की आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु कठिन परिस्थितियों के बावजूद बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यह यात्रा केवल आस्था नहीं, बल्कि “अनेकता में एकता” की जीवंत मिसाल भी प्रस्तुत करती है।

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की मेहमाननवाजी और सेवा भावना इस यात्रा को और विशेष बनाती है। यात्रा मार्ग में स्थानीय लोग श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति और “सर्वे भवन्तु सुखिनः” की भावना का सशक्त उदाहरण बताया।

प्रधानमंत्री ने अमरनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर प्रशासन और सुरक्षा बलों की सराहना की। उन्होंने भारतीय सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस, डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारियों और यात्रा में सेवा दे रहे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

अपने पत्र में प्रधानमंत्री ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, प्रशासनिक और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने, पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” के तहत स्थानीय उत्पाद खरीदने से जम्मू-कश्मीर के लोगों की आजीविका को मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अमरनाथ यात्रा देश की सनातन परंपरा, सेवा भावना और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो पूरे देश को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

Summer express शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों...

श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

बिलासपुर, सुभाष-: विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन और श्री नैना देवी मंदिर न्यास की एक महत्वपूर्ण बैठक मंदिर न्यास के यात्री निवास ‘मातृ शरण’ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

Summer express/शिमला, संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है, इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की...

ड्यूटी के दौरान एएसआई को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुई मौत

Summer express, बटाला। पंजाब पुलिस में तैनात एक एएसआई की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एएसआई को हार्ट अटैक आया था। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी देते हुए पुलिस चौकी सिंबल के प्रभारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि...

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, चार दिन की पुलिस रिमांड

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हमीरपुर जिले के भगोट गांव निवासी रजनीश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.