Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में पेस्टिसाइड फैक्ट्री में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कीटनाशक (पेस्टिसाइड्स) निर्माण कंपनी में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि फैक्ट्री से उठता काला और जहरीला धुआं कई किलोमीटर दूर तक आसमान में दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में केमिकल और ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे हालात और गंभीर हो गए।

फैक्ट्री से निकल रहे जहरीले धुएं को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन आसपास के क्षेत्रों को खाली कराना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और घटनास्थल के पास न जाने की अपील की गई है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुर्सी की लड़ाई में उलझी कांग्रेस, पंजाब के मुद्दे पूरी तरह गायब: अक्षय शर्मा

अमृतसर। अमृतसर उत्तरी विधानसभा से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने पंजाब कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर हुई बैठक से पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को लगातार पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी...

हिमाचल कांग्रेस की जनरल हाउस बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Summer express, संजू, शिमला।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद शनिवार को शिमला स्थित राजीव भवन में पार्टी की महत्वपूर्ण जनरल हाउस बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति तैयार करने और विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।...

“जिन्होंने भगवान राम को नहीं छोड़ा, वे जनता को क्या छोड़ेंगे” : विक्रमादित्य सिंह

Summer express, संजू, शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में आयोजित कांग्रेस की आम बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं और पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत...

धर्मशाला का त्रियुंड ट्रैक बना पर्यटकों की पहली पसंद, 86 लाख में हुआ टिकट ठेका

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला का विश्व प्रसिद्ध त्रियुंड ट्रैक इस वर्ष भी पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। हिमालय की खूबसूरत वादियों और रोमांचक ट्रैकिंग का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। बढ़ती पर्यटक संख्या को देखते हुए वन विभाग ने ट्रैक...

महिला उद्यमियों को सिखाए फंडिंग एंड नेटवर्किंग के गुर, जिला उद्योग केंद्र ने डीआरडीए के हॉल में आयोजित की कार्यशाला

Summer expxress, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी), हमीरपुर द्वारा उद्योग विभाग के तत्वावधान में रैम्प  परियोजना के अंतर्गत डीआरडीए सभागार में महिला उद्यमियों के लिए एक दिवसीय फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हमीरपुर ब्लॉक एवं नगर क्षेत्र की लगभग 40 महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.