Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा को छोड़ पूरे हरियाणा में पहुंचा मानसून, बारिश से तापमान में बड़ी गिरावट

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होता नजर आ रहा है। सिरसा जिले के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंच चुका है। पिछले दो दिनों में हुई बारिश के चलते प्रदेशभर में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। महेंद्रगढ़ में सबसे अधिक राहत देखने को मिली, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री कम होकर 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों तथा राजस्थान और हरियाणा के कई अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान मानसून के हरियाणा, पंजाब, गुजरात और राजस्थान के शेष इलाकों में भी पूरी तरह सक्रिय होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। करनाल में 1.8 मिमी, रोहतक में 2 मिमी, गुरुग्राम में 5 मिमी, भिवानी में 2 मिमी, चरखी दादरी में 2 मिमी, महेंद्रगढ़ में 6 मिमी, मेवात में 1 मिमी, पलवल में 2 मिमी, सोनीपत में 6 मिमी और यमुनानगर में 11 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

इस मानसून सीजन में एक दिन में सबसे अधिक बारिश हिसार जिले में दर्ज की गई है। मंगलवार को हिसार में 56.2 मिमी वर्षा हुई थी। बारिश के बाद वहां तापमान में भी करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हिसार का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री से घटकर 36.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि रोहतक में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 7 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। जुलाई के पहले पखवाड़े में रुक-रुक कर वर्षा होने की संभावना है। हालांकि बीच-बीच में उमस बढ़ने से लोगों को गर्मी का एहसास भी हो सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुर्सी की लड़ाई में उलझी कांग्रेस, पंजाब के मुद्दे पूरी तरह गायब: अक्षय शर्मा

अमृतसर। अमृतसर उत्तरी विधानसभा से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने पंजाब कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर हुई बैठक से पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को लगातार पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी...

हिमाचल कांग्रेस की जनरल हाउस बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Summer express, संजू, शिमला।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद शनिवार को शिमला स्थित राजीव भवन में पार्टी की महत्वपूर्ण जनरल हाउस बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति तैयार करने और विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।...

“जिन्होंने भगवान राम को नहीं छोड़ा, वे जनता को क्या छोड़ेंगे” : विक्रमादित्य सिंह

Summer express, संजू, शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में आयोजित कांग्रेस की आम बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं और पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत...

धर्मशाला का त्रियुंड ट्रैक बना पर्यटकों की पहली पसंद, 86 लाख में हुआ टिकट ठेका

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला का विश्व प्रसिद्ध त्रियुंड ट्रैक इस वर्ष भी पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। हिमालय की खूबसूरत वादियों और रोमांचक ट्रैकिंग का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। बढ़ती पर्यटक संख्या को देखते हुए वन विभाग ने ट्रैक...

महिला उद्यमियों को सिखाए फंडिंग एंड नेटवर्किंग के गुर, जिला उद्योग केंद्र ने डीआरडीए के हॉल में आयोजित की कार्यशाला

Summer expxress, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी), हमीरपुर द्वारा उद्योग विभाग के तत्वावधान में रैम्प  परियोजना के अंतर्गत डीआरडीए सभागार में महिला उद्यमियों के लिए एक दिवसीय फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हमीरपुर ब्लॉक एवं नगर क्षेत्र की लगभग 40 महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.