Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कलेसर वन क्षेत्र में तेंदुए की संदिग्ध मौत, विशेषज्ञों ने जताई संक्रमण की आशंका

Summer express, यमुनानगर। कलेसर वन एवं वन्य प्राणी विहार क्षेत्र में शाहजादवाला गांव के समीप जंगल से बीमार अवस्था में मिले एक वर्षीय नर तेंदुए की मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर वन्यजीव संरक्षण और वन्य प्राणियों की स्वास्थ्य निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने जंगल में एक तेंदुए को गंभीर हालत में देखा, जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तेंदुए का रेस्क्यू कर उसे उपचार के लिए छछरौली पशु चिकित्सालय ले जाने का प्रयास किया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही तेंदुए ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तेंदुए की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल प्रारंभिक जांच में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर को मौत की संभावित वजह माना जा रहा है। इसके अलावा तेंदुए में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) संक्रमण के लक्षण भी पाए गए हैं।

तेंदुए का पोस्टमार्टम तीन सदस्यीय चिकित्सकीय बोर्ड की निगरानी में किया गया। बोर्ड के सदस्य डॉ. प्रशांत तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान लीवर, हृदय, आंतों और श्वसन तंत्र में कई असामान्य बदलाव पाए गए, जो सीडीवी संक्रमण की ओर संकेत करते हैं। मौत के सही कारणों की पुष्टि के लिए विसरा सैंपल हिसार स्थित लुवास लैब भेजे गए हैं।

वन विभाग अब रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि तेंदुए की मौत बीमारी के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी जिम्मेदार है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.