Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुर्सी की लड़ाई में उलझी कांग्रेस, पंजाब के मुद्दे पूरी तरह गायब: अक्षय शर्मा

अमृतसर। अमृतसर उत्तरी विधानसभा से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने पंजाब कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर हुई बैठक से पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को लगातार पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी दो धड़ों में बंट चुकी है।


अक्षय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता एक ओर पंजाब में सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर मुख्यमंत्री की कुर्सी और नेतृत्व की दौड़ में उलझे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरी खींचतान में पंजाब के असली मुद्दे और जनता का एजेंडा पूरी तरह गायब हो गया है।
शर्मा ने कहा, “जो नेता अपनी पार्टी को एकजुट नहीं रख पा रहे, वे पंजाब को कैसे संभालेंगे? कांग्रेस आज नेतृत्व संकट और आपसी गुटबाजी से घिरी हुई है।”

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की जनता विकास, रोजगार, कानून-व्यवस्था और नशे जैसे मुद्दों पर जवाब चाहती है, लेकिन कांग्रेस इन मुद्दों की बजाय आंतरिक राजनीति में उलझी हुई है। शर्मा ने दावा किया कि यही कारण है कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस पर से लगातार भरोसा कम होता जा रहा है।

अक्षय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में हमेशा से ही कुर्सी की खींचतान चलती आ रही है इसीलिए देश में बीजेपी को समर्थन मिलता जा रहा है वहीं अब पंजाब निवासियों को भी समझ आ गया है कि पंजाब की भलाई के लिए बीजेपी इकलौती पार्टी है इसीलिए 2027 में इस पर मुहर लगाकर लोग पंजाब को फिर तरक्की की राह पर चलाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्युगल खड्ड में फंसे सात पर्यटकों का सफल रेस्क्यू , एएसपी वीर बहादुर ने मानसून में नदी-नालों से दूर रहने की दी सख्त हिदायत

Summer express, राहुल चावला , पालमपुर | मानसून के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर के बीच पालमपुर की न्युगल खड्ड में फंसे सात पर्यटकों को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी पर्यटकों को सकुशल बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस ने...

माता चिंतपूर्णी मंदिर का होगा भव्य कायाकल्प, 70 करोड़ के ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट को जल्द मिलेगी मंजूरी  

Summer express, विकास शर्मा ,  चिंतपूर्णी  |  प्रदेश के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी मंदिर के सौंदर्यीकरण और आधुनिक विकास को लेकर प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए करीब 70 करोड़ रुपये का मेगा ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट अंतिम चरण में पहुंच चुका है। संभावना जताई जा रही...

मंडी में जूनियर हॉकी टीम के ट्रायल संपन्न, नेशनल प्रतियोगिता के लिए 25 खिलाड़ी चयनित

Summer express, धर्मवीर, मंडी | हिमाचल प्रदेश जूनियर हॉकी टीम के चयन के लिए शनिवार को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में ट्रायल आयोजित किए गए। प्रदेशभर से पहुंचे 85 युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाने के लिए जोरदार मुकाबला किया। ट्रायल के बाद 25 खिलाड़ियों...

‘मैं बीजेपी की बी-टीम नहीं’, विवादों के बीच निगम भंडारी का बड़ा बयान

Summer express, संजू, शिमला। किन्नौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद शुरू हुए विवाद के बीच नवनियुक्त जिला अध्यक्ष निगम भंडारी ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए भाजपा की “बी-टीम” बताए जाने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं...

अंबाला में HTET परीक्षा को लेकर कड़े इंतजाम, CCTV निगरानी और फ्री बस सेवा से परीक्षार्थियों को राहत

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को शांतिपूर्ण और नकल रहित ढंग से संपन्न कराने के लिए अंबाला जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। शनिवार को आयोजित पीजीटी लेवल-3 परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए छह परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.