Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में हाईटेंशन लाइन बनी काल, करंट लगने से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत  

Summer express, सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक खेत में मवेशियों के लिए मक्के का चारा काटने वाली मशीन पर काम कर रहे थे। हादसा उस समय हुआ जब ट्रॉली में चारा भरते दौरान उनका संपर्क खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों से हो गया। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई, जबकि परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

मृतकों की पहचान रोड़ी गांव निवासी 19 वर्षीय देवेंद्र सिंह और 19 वर्षीय दलजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों आपस में गहरे दोस्त थे और साथ मिलकर खेती-किसानी से जुड़े काम करते थे। बताया जा रहा है कि गांव संगर और बुर्जकर्मगढ़ के बीच स्थित एक खेत में मक्के का चारा काटने का कार्य चल रहा था। खेत मालिक हिमांशु मेहता ने यह काम ठेकेदार जसमीत सिंह को दिया हुआ था। ठेकेदार के बुलावे पर ही दोनों युवक आधुनिक साइलेज मशीन लेकर खेत में पहुंचे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार  सुबह से खेत में चारा काटने और ट्रॉली में भरने का काम चल रहा था। खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन काफी नीचे लटक रही थी, लेकिन बिजली सप्लाई बंद नहीं करवाई गई थी। शाम करीब साढ़े सात बजे देवेंद्र और दलजीत ट्रैक्टर-ट्रॉली पर खड़े होकर चारा भर रहे थे। इसी दौरान उनका शरीर अचानक हाईटेंशन तारों से छू गया और दोनों जोरदार करंट की चपेट में आ गए।

बताया जा रहा है कि पहले देवेंद्र करंट लगने से तड़पने लगा। उसे बचाने के प्रयास में दलजीत भी तारों की चपेट में आ गया और दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच टीम ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।

ग्रामीणों के अनुसार देवेंद्र अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता गुरदर्शन सिंह किसान हैं और देवेंद्र ने हाल ही में चारा काटने की नई साइलेज मशीन खरीदी थी। वहीं दलजीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और दो बहनों का अकेला भाई था। दोनों परिवारों पर इस हादसे के बाद दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मृतकों के परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन काफी समय से नीचे लटक रही थी और इसकी शिकायत पहले भी विभाग को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि खेत मालिक और ठेकेदार ने उन्हें यह कहकर काम जारी रखने को कहा कि बिजली सप्लाई बंद करवा दी गई है, जबकि लाइन में करंट चालू था।

परिवार ने मांग की है कि इस मामले में बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों, खेत मालिक और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.