Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

माता चिंतपूर्णी मंदिर का होगा भव्य कायाकल्प, 70 करोड़ के ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट को जल्द मिलेगी मंजूरी  

Summer express, विकास शर्मा ,  चिंतपूर्णी  |  प्रदेश के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी मंदिर के सौंदर्यीकरण और आधुनिक विकास को लेकर प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए करीब 70 करोड़ रुपये का मेगा ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट अंतिम चरण में पहुंच चुका है। संभावना जताई जा रही है कि इसी महीने परियोजना का टेंडर जारी कर निर्माण कार्य आवंटित कर दिया जाएगा।

शनिवार को चिंतपूर्णी दौरे के दौरान एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने बताया कि मंदिर क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए विस्तृत योजना तैयार की गई है। परियोजना के तहत श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार, बेहतर आधारभूत ढांचा, सौंदर्यीकरण और यातायात प्रबंधन जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया जाएगा, ताकि आने वाले समय में श्रद्धालुओं को आधुनिक और सुविधाजनक धार्मिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

एसडीएम ने यह भी बताया कि मंदिर परिसर के विस्तार के लिए आसपास की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय भू-मालिकों के साथ लगातार बातचीत जारी है, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

वहीं आगामी श्रावण अष्टमी मेलों को लेकर भी प्रशासन सतर्क हो गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को लेकर जल्द ही विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सुरक्षा, यातायात, सफाई, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत खाका तैयार किया जाएगा।

प्रशासन का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद माता चिंतपूर्णी मंदिर की पहचान देश के अत्याधुनिक और सुव्यवस्थित धार्मिक स्थलों में होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.