Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Summer express/शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग प्रतिदिन कहीं न कहीं भारी वर्षा दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को कांगड़ा, ऊना और आसपास के क्षेत्रों में भी भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। उन्होंने बताया कि अगले 5 से 7 दिनों तक प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इस दौरान मध्य पर्वतीय और उससे सटे मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट 

अगले दो दिनों में कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में सबसे अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई के आसपास पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां एक बार फिर तेज हो सकती हैं।

भूस्खलन  और मडस्लाइड की आशंका

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में मानसून अगले कई दिनों तक सक्रिय रहेगा। मध्य पर्वतीय जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में 22 जुलाई तक मानसून काफी सक्रिय रहने की संभावना है। वहीं निचले और मैदानी क्षेत्रों में 16 जुलाई तक मानसून का प्रभाव अधिक रहेगा। इसके बाद 23 जुलाई से प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में कुछ कमी आने के संकेत हैं।

शोभित कटियार ने कहा कि जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहां भारी बारिश के कारण भूस्खलन (Landslide) और मडस्लाइड (Mudslide) की आशंका काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा नदियों, खड्डों और अन्य जल स्रोतों में जलस्तर और बहाव तेजी से बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दौरान और उसके बाद कई स्थानों पर सड़कें बाधित हो सकती हैं। लगातार बारिश से विजिबिलिटी कम होने के कारण यात्रा भी जोखिम भरी हो सकती है। इसके अलावा बागवानी और कृषि फसलों को भी आंशिक नुकसान पहुंचने की संभावना बनी रहती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने प्रदेशवासियों और हिमाचल आने वाले पर्यटकों से अपील की कि वे मौसम विभाग, राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी एडवाइजरी का पूरी तरह पालन करें। भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के किनारे न जाएं और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें, ताकि जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मौसम से जुड़े सभी आवश्यक अपडेट एवं चेतावनियां समय-समय पर जारी करता रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.