नई दिल्ली | मंगलवार को देश में सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को भी सोने के दाम नीचे आए थे। वहीं, दूसरी ओर चांदी की कीमत में आज थोड़ी तेजी देखी गई।
लेटेस्ट भाव (MCX):
- सोना: 0.12% गिरकर ₹97,154 प्रति 10 ग्राम
- चांदी: 0.13% चढ़कर ₹1,08,464 प्रति किलोग्राम
सोना खरीदते समय बरतें ये सावधानी
यदि आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ध्यान रखें कि केवल BIS प्रमाणित हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें। हर हॉलमार्क किए गए सोने पर 6 अंकों का HUID (Hallmark Unique Identification Number) अंकित होता है।
यह कोड अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे: AZ4524। इसके जरिए यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि सोना कितने कैरेट का है और उसकी शुद्धता क्या है।