Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतसर-मानावाला रेलवे ट्रैक पर ओएचई पोल से मिला सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Summer express, अमृतसर। अमृतसर-मानावाला रेलवे ट्रैक पर एक ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) पोल पर संदिग्ध परिस्थितियों में सीसीटीवी कैमरा मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी, सिविल पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं। आरपीएफ ने कैमरे को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अमृतसर-जालंधर रेलखंड पर जीआरपी के जवान नियमित गश्त और सुरक्षा जांच कर रहे थे। इसी दौरान अमृतसर और मानावाला रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 508/23 पर स्थित ओएचई पोल पर एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ, जीआरपी, सिविल पुलिस और एआरपी पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और कैमरे को हटाकर अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कैमरा किसने और किस उद्देश्य से वहां लगाया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह क्षेत्र जीआरपी के अधिकार क्षेत्र में आता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अभी तक इस संबंध में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। सुरक्षा एजेंसियां कैमरे की तकनीकी जांच के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी पड़ताल कर रही हैं, ताकि इसके पीछे की मंशा का पता लगाया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.