Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वायनाड में बड़ा भूस्खलन: सुरंग निर्माण स्थल पर हादसा, कई मजदूर मलबे में दबे

Summer express, वायनाड । केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के निकट कल्लाडी क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण भूस्खलन ने सुरंग निर्माण स्थल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के समय निर्माण कार्य से जुड़े कई श्रमिक मौके पर मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब 15 लोगों के मलबे में दबने की आशंका जताई गई, जबकि राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।

अधिकारियों के मुताबिक, भूस्खलन मीनाक्षी पुल के पास उस स्थान पर हुआ, जहां मलप्पुरम और वायनाड जिलों को जोड़ने वाली सुरंग सड़क परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कल्पेट्टा से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया। बाद में पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों को भी राहत कार्य में लगाया गया।

केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीशन ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। सात घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि सात अन्य लोगों के लापता होने की आशंका है। प्रशासन लगातार प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों की तलाश कर रहा है।

स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में अहम भूमिका निभाते हुए तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ, वहां सुरंग परियोजना से जुड़े श्रमिकों के अस्थायी आवास, कुछ मकान और होमस्टे भी मौजूद हैं। हादसे में परियोजना के कर्मचारियों के आवागमन में इस्तेमाल होने वाले कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के अनुसार, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला प्रशासन ने 20 जून को निर्माण स्थल पर जमा मिट्टी हटाने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि संबंधित निर्माण एजेंसी ने समय पर इन निर्देशों का पालन नहीं किया। इस पहलू की भी जांच की जा रही है।

राज्य सरकार ने राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी के लिए दो मंत्रियों को मौके पर भेजा है। जिला कलेक्टर और संबंधित अधिकारी लगातार अभियान की निगरानी कर रहे हैं तथा प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों की संख्या का आकलन किया जा रहा है। गौरतलब है कि मलप्पुरम और वायनाड को जोड़ने वाली अनक्कमपोयिल-मेप्पाडी सुरंग परियोजना पर निर्माण कार्य पिछले वर्ष शुरू हुआ था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.