Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

Summer express/धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार परियोजना का विरोध नहीं कर रहे, लेकिन नए स्थान पर सम्मानपूर्वक बसने के लिए उन्हें उचित समय मिलना चाहिए।

किओड़िया मोल निवासी पंकज शर्मा ने बताया कि गांव में अचानक मकान खाली करने के नोटिस लगाए गए हैं, जबकि कई परिवार अभी नई जमीन की पैमाइश, रजिस्ट्री और मकान निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। उनका कहना है कि बिना तैयारी के घर खाली करना संभव नहीं है, इसलिए प्रशासन को व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।रछीयालू पंचायत के प्रधान रोशन लाल ने कहा कि मुआवजा और पुनर्वास राशि मिलने में देरी के कारण अधिकांश प्रभावित परिवार अभी तक नए मकान और पशुओं के लिए गौशालाएं तैयार नहीं कर पाए हैं। उन्होंने प्रशासन से कम से कम एक से डेढ़ वर्ष का समय देने की मांग करते हुए कहा कि इससे लोग अपने परिवार और पशुधन के साथ व्यवस्थित तरीके से नए स्थान पर स्थानांतरित हो सकेंगे।रछीयालू निवासी निहारिका ने बताया कि शुरूआती चरण में प्रभावित परिवारों को मुआवजे और पुनर्वास से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं मिल सकी। अब 15 दिन के भीतर मकान खाली करने के नोटिस मिलने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि कई परिवारों के नए मकान अभी निर्माणाधीन हैं और रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं है।

उधर, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण और पुनर्वास की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। कानूनी प्रावधानों के अनुसार मुआवजा मिलने के बाद संबंधित विभाग को भूमि का कब्जा लेना होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन परिवारों को वास्तविक परिस्थितियों के कारण अतिरिक्त समय की आवश्यकता होगी, उनके मामलों पर व्यक्तिगत आधार पर विचार किया जाएगा। उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन प्रभावित परिवारों की जरूरतों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील तरीके से आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.