Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान सांसद गुट और प्रभारी की बैठक टली

चंडीगढ़।
पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी शांत होता नहीं दिख रहा है। पार्टी के असंतुष्ट सांसदों और नेताओं के साथ कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल की प्रस्तावित बैठक फिलहाल टल गई है।
बातचीत से पहले असंतुष्ट गुट की दो प्रमुख शर्तों—पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व की समीक्षा और हालिया संगठनात्मक फैसलों पर पुनर्विचार—पर सहमति नहीं बन सकी। इसी कारण बैठक आगे नहीं बढ़ सकी। इस बीच कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल लगातार दोनों पक्षों से संवाद बनाए हुए हैं। बघेल ने कहा है कि मतभेद बातचीत से दूर किए जाएंगे और पार्टी का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूत प्रदर्शन करना है। हालांकि असंतुष्ट गुट ने हाल के दिनों में अलग-अलग बैठकें कर अपनी नाराजगी सार्वजनिक कर दी है, जिससे आंतरिक खींचतान खुलकर सामने आ गई है।

चन्नी बोले- हाईकमान के सामने रखेंगे पूरा पक्ष
पूर्व मुख्यमंत्री एवं जालंधर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने संकेत दिए हैं कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराएंगे। चन्नी समर्थकों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति का विरोध नहीं, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करना है। दूसरी ओर, पार्टी नेतृत्व ने अब तक राज्य इकाई में किए गए बदलावों को बरकरार रखने के संकेत दिए हैं।

राहुल गांधी की विदेश यात्रा से वापसी का इंतजार
दोनों गुट अब राहुल गांधी की विदेश यात्रा से वापसी का इंतजार कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों का मानना है कि अंतिम राजनीतिक फैसला शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर ही होगा। उधर, राजा वड़िंग ने सार्वजनिक रूप से दावा किया है कि कांग्रेस एकजुट है और सभी नेता मिलकर चुनाव लड़ेंगे, जबकि असंतुष्ट गुट नेतृत्व परिवर्तन की मांग पर अभी भी कायम है। ऐसे में पंजाब कांग्रेस का गतिरोध फिलहाल बरकरार है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.