Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विजिलेंस की कार्रवाई के बाद बदला सिर्फ तरीका; अब आवेदन नंबर से निपट रहे काम, सीसीटीवी कैमरे में बेखौफ घूमते िदखे एजेंट

राजवीर बक्खी | लुधियाना
पिछले साल विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई के बाद जिस आरटीओ कार्यालय से एजेंटों का नेटवर्क लगभग खत्म हो गया था, वहां एक बार फिर एजेंटों की सक्रियता बढ़ने के आरोप सामने आए हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार एजेंटों ने काम करने का तरीका बदल दिया है।
पहले फाइलें सीधे कर्मचारियों तक पहुंचती थीं, अब केवल आवेदन (एप्लीकेशन) नंबर मोबाइल के जरिए संबंधित कर्मचारियों तक भेजे जाने और उसी आधार पर काम आगे बढ़ने की चर्चा है।

मोबाइल से हो रहा फाइलों का ‘मैनेजमेंट’, मिलीभगत की आशंका गहराई… कार्यालय में एजेंट-कर्मचारी गठजोड़ पर फिर उठे सवाल

कार्यालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पहले एजेंट फाइलें लेकर सीधे कर्मचारियों तक पहुंचते थे। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद तरीका बदल दिया गया। अब एजेंट केवल आवेदन नंबर मोबाइल पर संबंधित कर्मचारियों तक पहुंचा देते हैं और उसी के आधार पर फाइलों की प्रक्रिया आगे बढ़ जाती है। इससे कार्यालय के भीतर एजेंटों और कर्मचारियों के बीच संभावित मिलीभगत की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।

कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात

पिछले वर्ष विजिलेंस ब्यूरो ने आरटीओ कार्यालय से जुड़े कई एजेंटों पर कार्रवाई की थी। जांच में सामने आया था कि कुछ एजेंट पैसे लेकर ड्राइविंग लाइसेंस पास करवाने और अन्य कार्य कराने का दावा करते थे। कार्रवाई के बाद कुछ समय तक एजेंटों की गतिविधियां लगभग थम गई थीं, लेकिन अब एक बार फिर एजेंटों की सक्रियता बढ़ने की चर्चाएं हैं। यदि कार्यालय में अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हैं, तो एजेंटों की लगातार मौजूदगी और रिकॉर्ड रूम तक उनकी कथित पहुंच कई सवाल खड़े करती है। लोगों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि स्पष्ट हो सके कि एजेंटों की सक्रियता किसके संरक्षण में चल रही है।

सीसीटीवी की निगरानी, फिर भी बेखौफ आवाजाही

एजेंटों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पिछले साल कार्यालय परिसर में सीसीटीवी लगाए थे। इनकी लाइव मॉनिटरिंग अधिकारियों के कमरे से होने का दावा किया जाता है। इसके बावजूद एजेंटों की लगातार मौजूदगी कई सवाल खड़े कर रही है।

रिकॉर्ड रूम तक पहुंच ने बढ़ाई चिंता

सूत्रों का दावा है कि एजेंटों को कई बार रिकॉर्ड रूम से दस्तावेज निकलवाते और सरकारी रिकॉर्ड तक पहुंच बनाते देखा गया है। इससे सरकारी रिकॉर्ड की सुरक्षा और गोपनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिना अंदरूनी सहयोग के किसी बाहरी व्यक्ति की रिकॉर्ड रूम तक पहुंच संभव नहीं हो सकती।

आरटीओ मनकवल सिंह चाहल ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित क्लर्कों से जानकारी ली जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो
नियमानुसार बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.