Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी उफान पर: जलस्तर 14,200 क्यूसेक पहुंचा, कठवा गांव में बढ़ी बाढ़ की आशंका

Summer express, कुरुक्षेत्र। हरियाणा में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के चलते मारकंडा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार तड़के नदी में करीब 14,200 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया, जिसके बाद नदी किनारे बसे कठवा गांव में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। गांव की कई सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

सबसे अधिक असर कठवा से तगौर जाने वाले मार्ग पर देखने को मिला, जहां करीब दो फीट तक पानी बह रहा है। सड़क पर जलभराव होने से यातायात प्रभावित हो गया है और ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते जलस्तर ने पिछले वर्ष आई भीषण बाढ़ की यादें भी ताजा कर दी हैं, जब कठवा और तगौर गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात तक मारकंडा नदी में करीब 11,000 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया था, लेकिन कुछ ही घंटों में जलस्तर बढ़कर 14,200 क्यूसेक तक पहुंच गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे स्थित निचले इलाकों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

लगातार बारिश के पूर्वानुमान ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो गांव के रिहायशी इलाकों में भी पानी प्रवेश कर सकता है। पिछले साल बाढ़ से हुए नुकसान को देखते हुए लोग पहले से ही सतर्क हैं और प्रशासन से समय रहते प्रभावी इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं।

उधर, जिला प्रशासन ने हालात पर लगातार नजर बनाए रखी है। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ा दी गई है और नदी किनारे रहने वाले लोगों से अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने तथा आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की अपील की गई है। प्रशासन का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिवाली पर कांगड़ा के बाजारों में बढ़ेगा पुलिस का पहरा, रात 12 बजे तक होगी गश्त

Summer express, धर्मशाला , राहुल चावला। दिवाली के त्योहार को देखते हुए पुलिस जिला कांगड़ा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। बाजारों में भीड़ और त्योहार के दौरान हुड़दंग की आशंका को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस की टीमें शाम से लेकर रात 12 बजे तक गश्त करेंगी।...

करवा चौथ पर श्री नैना देवी के बाजार कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियों से सजे

Summer express, बिलासपुर ,सुभाष चंद। हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में करवा चौथ को लेकर उत्साह का माहौल है। त्योहार के मद्देनजर मंदिर क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजार में सजी रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां स्थानीय महिलाओं के साथ-साथ दूर-दराज से माता के दर्शन करने पहुंच रहीं श्रद्धालु महिलाओं...

कांगड़ा-चंबा में पीडब्ल्यूडी का यांत्रिक मंडल स्टाफ की कमी से जूझ रहा, 330 पदों में सिर्फ 58 कर्मचारी

Summer express, धर्मशाला ,राहुल चावला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और चंबा जिलों में लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और वाहनों के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाला यांत्रिक मंडल धर्मशाला कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। मंडल में कुल 330 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 58 कर्मचारी ही तैनात हैं। इस तरह...

भुट्टो से दोस्ती नहीं, हम सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता हैं: वीरेंद्र कंवर

Summer express, संजू, ऊना । हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में टिकट वितरण और उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने देवेंद्र भुट्टो के साथ अपने संबंधों और पार्टी में नए नेताओं की एंट्री को लेकर अपनी...

सोलन में एनएच-5 पर तीन वाहनों की भिड़ंत, बाइक, कार और ट्रक को नुकसान

Summer express, भूपेंद्र ठाकुर, सोलन,। सोलन में बीडीओ कार्यालय के ऊपर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर बाइक, कार और कैंटर ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले एक बाइक स्किड होकर सड़क पर गिर गई थी। इसके बाद पीछे से आ रही कार बाइक और ट्रक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.