Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

निर्माण कार्य पर पहले ही जारी किया था स्टॉप वर्क नोटिस : मेयर सुरेंद्र चौहान

Summer express, संजू, शिमला  |  राजधानी शिमला के संजौली कॉलेज के समीप बोथवेल क्षेत्र में हुए भूस्खलन के बाद शिमला नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और फिलहाल किसी भी परिवार को शिफ्ट करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि उन्होंने माना कि भूस्खलन से क्षेत्र में गंभीर नुकसान हुआ है और आसपास के दो से तीन मकान भी इसकी चपेट में आए हैं। मेयर ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से लगातार पहाड़ी खिसक रही है। भूस्खलन के कारण रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है, पानी की पाइपलाइन सहित अन्य सुविधाओं को भी नुकसान पहुंचा है और लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है। 

उन्होंने कहा कि नगर निगम ने इस मामले में पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी थी। दो दिन पहले हुई एसयूसी की बैठक में संबंधित निर्माण स्थल का मामला उठाया गया था और निर्माण कार्य पर स्टॉप वर्क नोटिस जारी किया गया था। साथ ही निर्माणकर्ता को सबसे पहले सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माणकर्ता ने इसे लिखित रूप में स्वीकार किया है और नगर निगम ने भी डंगा लगाने की अनुमति लिखित रूप से प्रदान कर दी है। मेयर ने कहा कि जब तक सुरक्षा दीवार का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक आगे किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सुरेंद्र चौहान ने कहा कि बरसात के मौसम में किसी भी प्रकार की कटिंग और निर्माण गतिविधियां नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में नगर निगम ने सभी सरकारी विभागों और निजी निर्माण एजेंसियों को आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मानसून के दौरान कहीं भी नियमों का उल्लंघन करते हुए कटिंग या निर्माण कार्य पाया गया तो संबंधित नक्शा रद्द करने जैसी सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाएगा ताकि बारिश का पानी सुरक्षित तरीके से निकल सके और मिट्टी के कटाव को रोका जा सके। मेयर ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में मिट्टी का कटाव और पेड़ों के गिरने जैसी घटनाएं प्राकृतिक रूप से भी होती हैं, लेकिन प्रशासन का प्रयास रहेगा कि ऐसे संवेदनशील स्थानों की समय रहते पहचान कर आवश्यक कदम उठाए जाएं। मेयर ने यह भी बताया कि नगर निगम ने पहले से ही संवेदनशील पेड़ों और स्थानों की सूची तैयार की है। बरसात के दौरान यदि कोई पेड़ या ढांचा खतरनाक स्थिति में दिखाई देता है तो लोग सीधे एसडीएम कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं, ताकि मौके पर निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.