Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक में पानी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्र पर ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप

Summer express, रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले के बहुअकबरपुर गांव में खेतों में सिंचाई के पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से पिता-पुत्र को कुचलने का प्रयास किया। दोनों ने नाले में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपियों ने कथित रूप से डंडों से हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में घायल पिता-पुत्र का उपचार चल रहा है, जबकि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

घायल जगबीर ने बताया कि उन्होंने तीन एकड़ जमीन बटाई पर ली हुई है। रात उनके खेत में पानी लगाने की बारी थी, लेकिन आरोप है कि कुछ लोगों ने निर्धारित समय से करीब 15 मिनट पहले ही पानी का प्रवाह रोक दिया। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो दूसरी ओर से विवाद शुरू हो गया और उन्हें धमकियां दी गईं।

जगबीर के अनुसार, कुछ देर बाद आरोपी ट्रैक्टर, एक कार और दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि आते ही उन्होंने ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की। अपनी जान बचाने के लिए उन्हें नाले में कूदना पड़ा। घायल अवस्था में पहले उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेडिकल जांच (एमएलआर) की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद दोबारा उपचार के लिए भर्ती किया गया।

घायल के बेटे सचिन ने बताया कि पहले आरोपियों ने उनके खेत का पानी बंद किया और फोन पर विरोध करने पर धमकियां दीं। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पहले उस पर और फिर उसके पिता पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया। दोनों ने नाले में छलांग लगाकर खुद को बचाया।

सचिन का आरोप है कि ट्रैक्टर से हमला असफल होने के बाद आरोपियों ने डंडों से मारपीट की। किसी तरह दोनों वहां से जान बचाकर भाग निकले। उसने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी और उनके पास लाइसेंसी हथियार भी हैं।

पीड़ित परिवार का कहना है कि यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम है। उनके अनुसार, पूर्वजों के समय से चला आ रहा विवाद पंचायत और समझौते के बावजूद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ और उसी रंजिश के चलते यह घटना हुई।

शिकायत में ऋषि, राजपाल, अंकित, साहिल, सौरभ, अमित, अमित के भाई और विक्की पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है।

वहीं, बहुअकबरपुर थाना पुलिस का कहना है कि दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची थी। घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.