Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारी भूस्खलन से ब्रांगाल मार्ग ठप,घंटों फंसे लोग: वैकल्पिक रास्तों से करना पड़ा सफर

Summer express/चम्बा, मंजूर पठान -: मानसून की सक्रियता के बीच चम्बा जिले में भूस्खलन की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत चमेरा बांध-एक से ब्रांगाल जाने वाले मार्ग पर ब्रांगाल के समीप देर रात भारी भूस्खलन होने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा सड़क पर आ गिरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मार्ग पर गिरे विशाल पत्थरों और भारी मलबे के कारण सड़क को तुरंत बहाल करना संभव नहीं हो सका। कई घंटों तक सड़क बंद रहने से यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। स्थिति में सुधार न होने पर कई वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाते हुए चम्बा और कोटी के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।ग्रामीणों ने बताया कि ब्रांगाल के समीप पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर भूस्खलन हो रहा है। खासकर शाम और रात के समय पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। ऐसे में हर दिन इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग सलूणी और तीसा क्षेत्र को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। सड़क बंद होने से आम यात्रियों के साथ-साथ मरीजों और आपातकालीन सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क बंद होने की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई थी, लेकिन मार्ग को शीघ्र बहाल नहीं किया जा सका।ग्रामीणों ने राज्य सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएं तथा सड़क को जल्द से जल्द यातायात के लिए बहाल किया जाए, ताकि मानसून के दौरान लोगों को बार-बार ऐसी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.