Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहाबाद में दो शराब ठेकों पर लूट का खुलासा, हत्या का इनामी बदमाश समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फतेहाबाद। फतेहाबाद पुलिस ने रुपावाली और खासवा गांव के शराब ठेकों पर एक ही रात हुई दो लूट की वारदातों का सफल खुलासा करते हुए हत्या के मामले में वांछित 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, अवैध हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिव्याशी सिंगला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिकंदर पुत्र रूपा सिंह निवासी रत्ताथेह (जाखल), विजय उर्फ चांदी पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी कुलरिया (जिला मानसा) और जश्न सिंह उर्फ राठा पुत्र सोनी सिंह निवासी कुलरिया (जिला मानसा) के रूप में हुई है। इनमें सिकंदर हत्या के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार 2 जुलाई की रात आरोपियों ने सबसे पहले गांव रुपावाली स्थित शराब ठेके पर धावा बोला। यहां सेल्समैन के साथ मारपीट कर करीब 14 हजार रुपये की नकदी और शराब लूट ली गई। इसके कुछ समय बाद इसी गिरोह ने गांव खासवा स्थित दूसरे शराब ठेके को निशाना बनाया, जहां सेल्समैन के साथ मारपीट कर करीब 30 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। दोनों मामलों में संबंधित थानों में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

वारदात के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीआईए टोहाना, थाना जाखल और थाना सदर टोहाना की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध हथियारों के साथ पंजाब सीमा से सटे जाखल क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सिकंदर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्तौल बरामद की। दूसरी टीम ने कड़ैल चौक के पास नाकाबंदी के दौरान विजय उर्फ चांदी को 315 बोर के देशी कट्टे सहित गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने रुपावाली और खासवा शराब ठेकों पर हुई लूट की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीसरे आरोपी जश्न सिंह उर्फ राठा को चांदपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई गंडासी बरामद हुई। इसके अलावा तीनों आरोपियों की निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी सिकंदर के खिलाफ वर्ष 2025 में जाखल थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में मुकदमा चल रहा है। उस मामले में उसके आठ साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि सिकंदर लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर घोषित इनाम के चलते पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी।

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे अन्य आपराधिक घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं। साथ ही उनके नेटवर्क और सहयोगियों के संबंध में भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.