Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उच्चतर शिक्षा विभाग ने रचा नया इतिहास, इस वर्ष यूजी प्रवेश पंजीकरण ने बनाया नया रिकॉर्ड

Summer express, पंचकूला | उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा ने स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत एक नया इतिहास रच दिया है। शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए विभाग के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर आज शाम 8:00 बजे तक 1,47,000 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवा लिया है। इसके साथ ही विभाग ने ऑनलाइन प्रवेश प्रणाली शुरू होने के बाद से अब तक का सर्वाधिक पंजीकरण दर्ज करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

इससे पहले सर्वाधिक पंजीकरण का रिकॉर्ड शैक्षणिक सत्र 2023–24 में 1,46,649 का था, जिसे इस वर्ष पार कर लिया गया है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों के बढ़ते विश्वास, विभाग की तकनीक आधारित पारदर्शी प्रवेश प्रणाली तथा समयबद्ध प्रशासनिक प्रयासों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे माननीय शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में लागू किए गए अनेक नवाचारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इसी क्रम में नोडल अधिकारी (आईटी) डॉ. पारुल गोयल द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को माननीय शिक्षा मंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई, जिसके परिणामस्वरूप इस वर्ष पहली बार कक्षा 12 उत्तीर्ण विद्यार्थियों तक सीधे उनके पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर प्रवेश संबंधी एसएमएस अभियान प्रारंभ किया गया। इसके अतिरिक्त, जिन विद्यार्थियों के आवेदन पत्रों में किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति पाई जाती है, उन्हें प्रतिदिन एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जा रहा है ताकि वे समय रहते अपनी कमियों को दूर कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकें। प्रतिदिन लगभग 2,000 से 3,000 विद्यार्थियों तक यह सूचना पहुँचाई जा रही है।

विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा राज्य के सभी सरकारी एवं अनुदानित (एडेड) महाविद्यालयों में ऑनलाइन एडमिशन कंप्यूटर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इन हेल्प डेस्क पर विद्यार्थी बिना किसी शुल्क के अपने ऑनलाइन प्रवेश आवेदन भरवा सकते हैं। इससे साइबर कैफे पर निर्भरता कम हुई है तथा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है।

इसके साथ ही विभाग द्वारा एक समर्पित हेल्पलाइन भी संचालित की जा रही है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। हेल्पलाइन के माध्यम से विद्यार्थियों को समय पर आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।

उच्चतर शिक्षा विभाग का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक उच्च शिक्षा के अवसरों को सरल, पारदर्शी एवं सुलभ बनाना है। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में प्राप्त यह ऐतिहासिक उपलब्धि विभाग की छात्र-केंद्रित नीतियों, तकनीकी नवाचारों तथा प्रभावी प्रशासनिक प्रयासों का परिणाम है। विभाग को विश्वास है कि प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने तक यह रिकॉर्ड और भी आगे बढ़ेगा तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया जाएगा।

इसमें हेडिंग में डालें जो इस साल बढ़ोतरी हुई है वह हेडिंग बनाएं

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.