Facebook-f Youtube X-twitter

बिजली महादेव रोपवे पर विवाद गहराया:ग्रामीण बोले पर्यावरण की कीमत पर विकास नहीं मंजूर

Kullu, Manminder– कुल्लू जिले की खराहल घाटी में प्रस्तावित बिजली महादेव रोपवे परियोजना का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। पर्यावरणीय चिंताओं के चलते रामशिला में स्थानीय ग्रामीणों, विशेष रूप से महिलाओं, ने जोरदार प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जंगलों को काटकर किया जा रहा विकास उनके लिए अस्वीकार्य है।

करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से केंद्र सरकार द्वारा इस रोपवे का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे सैलानियों की बिजली महादेव मंदिर तक आसान पहुंच सुनिश्चित की जा सके। लेकिन हाल ही में जंगल में हो रही पेड़ों की कटाई की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है।प्रदर्शन में शामिल कंचन, विजय कुमार, शांता देवी और हेमा शर्मा जैसी ग्रामीणों ने बताया कि देश के अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी विकास के नाम पर जंगलों को काटा गया है, जिसके बाद उन इलाकों में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ गया। उनका मानना है कि इसी तरह की स्थिति से बचने के लिए अभी से सख्त कदम उठाने होंगे।

ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

ग्रामीणों का आरोप है कि पहले कुछ नेताओं ने रोपवे का विरोध किया था, लेकिन अब वे भी खामोश हैं, जिससे शक होता है कि राजनीतिक स्तर पर आपसी मिलीभगत हो रही है। इतना ही नहीं, ग्रामीणों का दावा है कि भगवान बिजली महादेव ने भी इस रोपवे को लेकर सहमति नहीं दी है।बीते दिनों एक ट्रक में लकड़ियां ले जाए जाने पर महिलाओं ने ट्रक को रोक लिया था। उस समय वन विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि वे प्रशासनिक टीम के साथ आकर ग्रामीणों से संवाद करेंगे, लेकिन मंगलवार को भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि रोपवे निर्माण को रद्द नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में वे अपना विरोध और तेज करेंगे। उनकी मांग साफ है – “प्रकृति के विनाश पर आधारित विकास उन्हें स्वीकार नहीं।”

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.