Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या? कई सवाल बरकरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में आगरा नहर से युवक और युवती के शव मिलने के मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शाहपुर कलां के पास शाम बरामद दोनों शवों की स्थिति और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों ने मामले को रहस्यमय बना दिया है। पुलिस फिलहाल हत्या, आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

मृतकों की पहचान 24 वर्षीय आकाश और 26 वर्षीय रजनी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों की मुलाकात करीब दो महीने पहले एक जिम में हुई थी। 11 जुलाई की शाम से दोनों लापता थे और बाद में उनके नहर में कूदने की सूचना मिली थी। रविवार को दोनों के शव आगरा नहर से बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार दोनों के एक-एक हाथ काले रंग की डेटा केबल से बंधे हुए थे, जबकि युवक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान भी मिले हैं।

घटना के बाद दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रजनी के पति शिवम कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी छह-सात वर्ष पहले हुई थी। उन्होंने बताया कि रजनी मेकअप आर्टिस्ट थी और पिछले दो महीने से सेक्टर-31 स्थित एक जिम में जा रही थी। उनके अनुसार आकाश पिछले कुछ दिनों से रजनी को परेशान कर रहा था। शिवम का कहना है कि 11 जुलाई को रजनी यह कहकर घर से निकली थी कि वह आकाश से मिलने और उससे बात करने जा रही है।

परिजनों के मुताबिक बाद में बीपीटीपी पुल के पास खड़ी कार से दो मोबाइल फोन और खून से सना एक हथौड़ा बरामद हुआ। रजनी के पति ने आशंका जताई है कि आकाश ने पहले रजनी पर हमला किया और बाद में दोनों नहर में चले गए।

वहीं, आकाश के परिवार ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। आकाश के जीजा का दावा है कि महिला ने ही आकाश को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। उनका आरोप है कि रजनी, उसके पति और अन्य लोगों ने मिलकर आकाश पर हथौड़े से हमला किया, उसकी हत्या की और सबूत मिटाने के उद्देश्य से दोनों शव नहर में फेंक दिए।

घटनास्थल से मिले साक्ष्यों ने जांच को और जटिल बना दिया है। दोनों के हाथ डेटा केबल से बंधे होने, कार में खून से सना हथौड़ा मिलने और युवक के चेहरे पर चोट के निशानों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह मामला आत्महत्या का है या फिर किसी सुनियोजित साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया गया।

मामले की जांच कर रहे अधिकारी दीपक ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...

सोनीपत में 25 हजार रिश्वत लेते गिरदावर गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

summer express , सोनीपत। जमीन की सनद तकसीम की कार्रवाई आगे बढ़ाने के एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की सोनीपत टीम ने  शाम गिरदावर राजेश मलिक को गिरफ्तार किया। एसीबी ने यह कार्रवाई पुरानी तहसील परिसर में की। आरोपी से रिश्वत की रकम भी बरामद कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.