Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला मंडल ने मक्का ढुलाई में बनाया नया रिकॉर्ड, महाराष्ट्र तक भेजी सबसे लंबी रेल रेक

 Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने माल ढुलाई के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पंजाब से महाराष्ट्र तक मक्का की लंबी दूरी की रेल परिवहन सेवा शुरू की है। बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) की पहल पर राजपुरा मालगोदाम से दक्षिण मध्य रेलवे के छत्रपति संभाजीनगर तक मक्का से लदी पूर्ण रेल रेक रवाना की गई। इस उपलब्धि की रेलवे के उच्च अधिकारियों ने सराहना की है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार राजपुरा (आरपीजे) मालगोदाम से 42 बीसीएन वैगनों की पूरी रेक मक्का से लादकर छत्रपति संभाजीनगर (सीपीएसएन) भेजी गई। लगभग 1,622 किलोमीटर की यह दूरी अंबाला मंडल से मक्का की सबसे लंबी रेल ढुलाई में शामिल है। इस नई परिवहन धारा से उत्तर भारत के कृषि उत्पादों को देश के अन्य हिस्सों तक तेज और सुगम तरीके से पहुंचाने में मदद मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक इस रेक की मांग 7 जुलाई 2026 की शाम को प्राप्त हुई थी। अंबाला मंडल के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं और 12 जुलाई को सफलतापूर्वक लदान कर रेक को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। इस एकल रेक से रेलवे को लगभग 60.99 लाख रुपये का मालभाड़ा राजस्व प्राप्त हुआ है।

मक्का भेजने वाली संस्था मेसर्स एबीआईएस ने आने वाले दिनों में इसी मार्ग पर और रेक बुक कराने की संभावना जताई है। यदि ऐसा होता है तो अंबाला मंडल को नियमित माल ढुलाई का नया स्रोत मिलेगा, जिससे रेलवे के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि उत्तर रेलवे की नई माल ढुलाई संभावनाओं को विकसित करने और लंबी दूरी के परिवहन गलियारों को मजबूत बनाने की रणनीति का हिस्सा है। इससे न केवल रेलवे की आय बढ़ेगी, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों के बीच कृषि उत्पादों के व्यापार को भी नई गति मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.