Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र पुजारी हमला मामला: आरोपी के मकान और अवैध अतिक्रमणों पर चला बुलडोजर

Summer express, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के अढ़ोनी गांव में शिव मंदिर के वृद्ध पुजारी पर हुए हमले के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने मुख्य आरोपी के मकान के अवैध हिस्से सहित कई अतिक्रमणों को ध्वस्त किया। प्रशासन ने विवादित दरगाह के सरकारी भूमि पर बने हिस्से को भी हटाया और क्षेत्र में अन्य अवैध कब्जों के खिलाफ भी अभियान चलाया।

यह मामला 9 जुलाई का है, जब अढ़ोनी गांव के शिव मंदिर के 74 वर्षीय पुजारी योगीराज गिरी पर कथित रूप से हमला किया गया था। आरोप है कि पास स्थित दरगाह से जुड़े सेवादार पंकज ने पुजारी के साथ मारपीट की और उनके गले में कपड़ा डालकर सड़क पर घसीटा। इस घटना में पुजारी के पैर में फ्रैक्चर हो गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं। उनका उपचार फिलहाल एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।

सोमवार को प्रशासन ने सबसे पहले मुख्य आरोपी पंकज के मकान पर कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार मकान का करीब सात फीट हिस्सा सरकारी रास्ते पर बना हुआ था, जिसे जेसीबी की सहायता से हटा दिया गया। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने विवादित दरगाह का भी निरीक्षण किया। पैमाइश में सामने आया कि उसका लगभग 3.4 फीट हिस्सा सरकारी भूमि पर निर्मित था, जिसे भी ध्वस्त कर दिया गया।

गांव के सरपंच परमजीत सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत ने वर्ष 2023 में ही गांव की सड़कों पर हुए अतिक्रमणों की शिकायत प्रशासन से की थी। इसी आधार पर राजस्व विभाग ने पैमाइश कर कार्रवाई की है। प्रशासन ने बताया कि इलाके में करीब 16 अन्य अवैध कब्जों को भी हटाने की प्रक्रिया जारी है।

उधर, मुख्य आरोपी पंकज पुलिस रिमांड पर है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान सह-आरोपी की तलाश में ले जाते समय उसने पुल के पास शौच का बहाना बनाकर भागने की कोशिश की और नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में पुलिस जब उसे घटनास्थल की निशानदेही के लिए लेकर पहुंची तो वह प्लास्टर लगे पैर के साथ दिखाई दिया।

पुलिस अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी पंकज और इंद्र पुलिस रिमांड पर हैं, जबकि पंकज की पत्नी मनप्रीत कौर को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, प्रस्तावित महापंचायत को देखते हुए प्रशासन और खुफिया एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.