Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला फोरलेन निर्माण से प्रभावित इलाकों का सीएम सुक्खू ने किया दौरा

Shimla, Sanju — हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार शाम शिमला के ढली, भट्टाकुफर और लिंडीधार क्षेत्रों का दौरा किया। ये इलाके फोरलेन निर्माण कार्य के चलते प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से उचित क्लेम दिलवाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।

NHAI से दिलवाएंगे उचित मुआवजा

इस दौरे में मुख्यमंत्री के साथ पंचायती राज मंत्री अनुराग सिंह, सीएम के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। सुक्खू ने चलोंथी में निर्माणाधीन फोरलेन कार्य की समीक्षा की और लिंडीधार में उन मकानों का निरीक्षण किया जो भूस्खलन की चपेट में हैं। भट्टाकुफर में जहां कुछ दिन पहले एक पांच मंजिला इमारत ढह गई थी, वहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री की टिप्पणी:

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में जब 90 डिग्री पर कटिंग की जाती है तो उससे न केवल आमजन को बल्कि निर्माण कार्य कर रही एजेंसियों और NHAI को भी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

आपदा से राज्य को भारी नुकसान:

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश और आपदाओं से अब तक करीब 800 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बरसात के दौरान नदी-नालों से दूरी बनाए रखें। उन्होंने बताया कि कई जलापूर्ति योजनाएं, सड़कें और विद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। मंडी क्षेत्र में सरकार प्राथमिकता के आधार पर राहत कार्य चला रही है और करीब 100 जेसीबी, पोकलेन और टिप्पर तैनात किए गए हैं ताकि सड़कों की बहाली जल्द हो सके।

प्राथमिकता है प्रभावितों की मदद:

सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता प्रभावित लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध करवाना, उन्हें किराए का आवास दिलवाना और बाद में पुनर्वास करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सरकार राजनीति नहीं, जनसेवा को प्राथमिकता देती है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

करनाल हाईवे पर भीषण हादसा: वोल्वो बस, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 8 घायल

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तारावड़ी के समीप उस समय हुई जब दिल्ली से मनाली जा रही एक वोल्वो बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली...

मतदाता सूची की शुद्धता से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : मुख्य निर्वाचन आयुक्त 

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने धर्मशाला दौरे के दौरान कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनावों के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार सही मतदाता सूची है, जिसमें केवल पात्र मतदाताओं...

UHS रोहतक में मूल्यांकन विवाद पर सख्ती: दो परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Summer express, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय , रोहतक ने परीक्षा मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए डेंटल कॉलेज के ओरल सर्जरी विभाग के दो परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर...

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...

खस्ताहाल सड़कें बनीं तनाव की वजह,शेरा नेगी ने प्रशासन से लगाई सुधार की गुहार

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के जिला कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर हालात के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.