Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

काम अधूरा, उद्घाटन पूरा:रामनगर एम्बुलेंस रोड को लेकर भाजपा ने कांग्रेस विधायक को घेरा

Summer express/शिमला, संजू -: राजधानी शिमला के रामनगर वार्ड में निर्माणाधीन एम्बुलेंस सड़क के उद्घाटन को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनार्था पर अधूरी सड़क का लोकार्पण करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि सड़क निर्माण का कार्य अभी शुरुआती चरण में है, इसके बावजूद उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रामनगर वार्ड के पार्षद कल्याण धीमान ने बताया कि शिमला बाईपास से गढ़वाल भवन तक एम्बुलेंस सड़क का निर्माण नगर निगम के माध्यम से किया जा रहा है। उनके अनुसार इस परियोजना के लिए विधायक की ऐच्छिक निधि से धनराशि उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन निर्माण कार्य अभी पूरी तरह से पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने दावा किया कि फिलहाल केवल लगभग पांच मीटर डंगे का निर्माण ही हुआ है, जबकि सड़क का अधिकांश कार्य बाकी है।पार्षद ने आरोप लगाया कि सड़क का उद्घाटन जल्दबाजी में किया गया और कार्यक्रम की सूचना उन्हें नहीं दी गई, जबकि यह परियोजना उनके वार्ड से जुड़ी हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उद्घाटन कार्यक्रम राजनीतिक उद्देश्य से आयोजित किया गया और इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की गई। साथ ही उन्होंने कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य किए जाने का भी आरोप लगाया।

उधर, भाजपा के शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने भी इस मुद्दे पर कांग्रेस विधायक को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जिस सड़क का निर्माण कार्य अभी अधूरा है, उसका लोकार्पण करना उचित नहीं माना जा सकता। उनका कहना था कि यदि विधायक परियोजना की शुरुआत को लेकर कार्यक्रम करना चाहते थे तो शिलान्यास या भूमि पूजन किया जा सकता था, लेकिन अधूरे कार्य का उद्घाटन करना जनता को भ्रमित करने जैसा है।भाजपा ने मामले को जनहित से जुड़ा बताते हुए कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और तय प्रक्रिया का पालन होना चाहिए। वहीं, इस पूरे मामले पर विधायक हरीश जनार्था की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.