Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा से शुरू होगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, ऊर्जा क्षेत्र में नया अध्याय: अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस ऐतिहासिक पहल को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इसे ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव बताते हुए कहा कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देना समय की मांग है।

अंबाला में मीडिया से बातचीत करते हुए अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को लगातार नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ हरियाणा की धरती से होने जा रहा है। इससे न केवल रेलवे के आधुनिकीकरण को गति मिलेगी, बल्कि स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में तेल और कोयले जैसे पारंपरिक ऊर्जा स्रोत धीरे-धीरे सीमित होते जा रहे हैं। ऐसे में देश को वैकल्पिक ऊर्जा की ओर तेजी से बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि इसी सोच के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और हाइड्रोजन ऊर्जा जैसे स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं।

अनिल विज ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन जैसी परियोजनाएं भारत को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहचान देंगी और आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी यह महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से देश में आधुनिक और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.