Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूरपुर में आंगनवाड़ी और क्रैच सेंटरों के लिए निकली भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन

Summer express/नूरपुर , संजीव महाजन -:जिला कांगड़ा के नूरपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी केंद्रों और नए शुरू होने वाले क्रैच सेंटरों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने पात्र उम्मीदवारों से 10 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार 17 अगस्त को एसडीएम कार्यालय नूरपुर में आयोजित किए जाएंगे। प्रस्तुत है यह रिपोर्ट।

महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी नूरपुर सुभाष चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि परियोजना के अंतर्गत चार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और छह सहायिका के रिक्त पदों को भरा जाएगा। कार्यकर्ता के पद नियाड़, बन टयुक्कर, जाट मोहल्ला सहित विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं सहायिका के पद थोड़ा-1, भड़बार-2, मैरका-1 तथा नूरपुर क्षेत्र के अन्य केंद्रों में भरे जाएंगे।उन्होंने बताया कि इस वर्ष पहली बार नूरपुर परियोजना के तहत चार आंगनवाड़ी क्रैच सेंटर (शिशु देखभाल केंद्र) शुरू किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के सफल संचालन के लिए भी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में 10 अगस्त 2026 तक अपने आवेदन परियोजना कार्यालय में जमा कर सकते हैं।परियोजना अधिकारी ने बताया कि सभी नियुक्तियां सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता एवं चयन नियमों के अनुसार की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17 अगस्त को एसडीएम कार्यालय नूरपुर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। विभाग ने अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.