Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोना-चांदी में फिर आई बड़ी गिरावट, खरीदारी करने वालों के लिए बढ़ा मौका

Summer express, नई दिल्ली | सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। घरेलू वायदा बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों लाल निशान में कारोबार करते नजर आए, जिससे निवेशकों और खरीदारों की नजर बाजार पर बनी हुई है।

एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने की कीमत में 644 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद इसका भाव 1,41,206 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी की कीमत में 1,250 रुपये की कमी आई और यह 2,19,370 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सर्राफा बाजार में सोना स्थिर, चांदी में नरमी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के स्तर पर स्थिर रहा। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पहले मंगलवार को इसका भाव 2,26,100 रुपये प्रति किलोग्राम था।

क्यों नरम पड़े दाम?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, घरेलू बाजार में आभूषण विक्रेताओं और औद्योगिक खरीदारों की ओर से मांग कमजोर रहने के कारण सोना और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। सीमित खरीदारी के चलते दोनों धातुओं के दाम फिलहाल नियंत्रित दायरे में बने हुए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी असर

वैश्विक बाजार में भी कीमती धातुओं में कमजोरी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में सोने की कीमत 23.30 डॉलर (करीब 0.57 प्रतिशत) गिरकर 4,029.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं, चांदी भी लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 58.26 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में जारी उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग की स्थिति आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी की कीमतों की दिशा तय करेगी। फिलहाल कीमतों में आई नरमी खरीदारी की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए अनुकूल अवसर मानी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.