Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार रोड पर पुराली प्लांट में भीषण आग, 40 लाख के नुकसान का दावा

Summer express, चरखी दादरी। हिसार रोड स्थित बहुअकबरपुर गांव में देर रात पुराली से गिट्टी बनाने वाले एक प्लांट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि प्लांट में सो रहे श्रमिकों को अपनी जान बचाने के लिए बाहर भागना पड़ा। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन गुरुवार सुबह तक भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण प्लांट के विद्युत पैनल में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

प्लांट संचालक आशीष ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उन्होंने बहुअकबरपुर गांव में एक एकड़ भूमि पर पुराली से गिट्टी तैयार करने का प्लांट स्थापित किया था। यहां तैयार होने वाली गिट्टी झाड़ली स्थित पावर प्लांट में भेजी जाती है, जहां बिजली उत्पादन के दौरान कोयले के साथ इसका उपयोग किया जाता है। प्लांट में उत्पादन प्रक्रिया के लिए आधुनिक विद्युत पैनल लगाए गए हैं।

रात करीब दो बजे प्लांट में मौजूद श्रमिकों को धुएं की गंध महसूस हुई। जब उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो विद्युत पैनल के पास आग की लपटें उठ रही थीं। देखते ही देखते आग ने प्लांट में रखी पुराली और तैयार माल को अपनी चपेट में ले लिया। श्रमिकों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना दमकल विभाग को दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। हालांकि, प्लांट में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी समय लगा और गुरुवार सुबह तक दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे।

प्लांट संचालक के अनुसार, इस हादसे में तैयार माल, पुराली और अन्य मशीनरी को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने करीब 40 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। फिलहाल संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है और शॉर्ट सर्किट की आशंका को भी खंगाला जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.