Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेज रफ्तार डंपर ने डिलीवरी बॉय को कुचला, साथी कर्मचारियों का हाईवे पर प्रदर्शन

Summer express, अनुज पांचाल , गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनी के 26 वर्षीय डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए डिलीवरी राइडर्स ने हाईवे पर प्रदर्शन किया, जिसके चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और शहर में कई स्थानों पर होम डिलीवरी सेवाएं भी ठप रहीं।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी अनिल के रूप में हुई है। वह पिछले करीब दो वर्षों से ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनी जेप्टो में डिलीवरी बॉय के तौर पर कार्यरत था। गुरुवार सुबह वह डिलीवरी के लिए निकला था। इसी दौरान खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अनिल डंपर के पहियों के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद डंपर चालक कुछ देर के लिए वाहन से नीचे उतरा, लेकिन घायल की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अनिल ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया। उसके कंधे पर टंगा कंपनी का डिलीवरी बैग हादसे के बाद भी वहीं पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में डिलीवरी राइडर्स मौके पर पहुंच गए। साथी की मौत से आक्रोशित कर्मचारियों ने पुलिस और एंबुलेंस की देरी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय तक शव उठाने का विरोध किया। इस दौरान मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और एंबुलेंस कर्मी के साथ धक्का-मुक्की की भी सूचना है।

साथी की मौत के विरोध में गुरुग्राम में कई डिलीवरी राइडर्स ने काम बंद कर दिया, जिससे शहर के विभिन्न इलाकों में ऑनलाइन ग्रॉसरी और अन्य होम डिलीवरी सेवाएं प्रभावित रहीं। प्रदर्शन के कारण एनएच-48 पर मानेसर की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और सुबह कार्यालय जाने वाले लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे राइडर्स को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है, जबकि फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही कंपनी के अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि मृतक के परिजनों को नियमानुसार सहायता और अन्य आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इस हादसे ने एक बार फिर सड़कों पर दिन-रात काम करने वाले डिलीवरी कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था और सड़क पर भारी वाहनों की लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.