Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार ने कार को मारी टक्कर: चार घायल, नशे में धुत युवक हिरासत में

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के पुराने शहर स्थित सोहना चौक पर शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार थार एसयूवी ने एक बलेनो कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बलेनो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि थार सड़क पर पलट गई। हादसे में बलेनो में सवार परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि उसके दो साथी फरार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब पांच बजे उस समय हुआ जब एक परिवार बलेनो कार से खाटूश्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहा था। जैसे ही उनकी कार शिवाजी नगर से रेलवे रोड (अलवर रोड) की ओर पहुंची, तेज रफ्तार थार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के प्रभाव से बलेनो कार के एयरबैग खुल गए, लेकिन इसके बावजूद उसमें सवार एक पुरुष और तीन महिलाएं घायल हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद थार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में तीन युवक सवार थे। हादसे के तुरंत बाद दो युवक मौके से भाग निकले, जबकि तीसरा युवक वाहन में फंस गया। स्थानीय लोगों ने बलेनो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी।

मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि थार में सवार युवक शराब के नशे में था। वाहन में फंसा युवक बाहर निकलने के बाद लोगों से अभद्र व्यवहार करने लगा और खुद को प्रभावशाली परिवार से जुड़ा बताकर धौंस जमाने की कोशिश करता रहा। इसके बावजूद स्थानीय लोगों ने उसे वाहन से बाहर निकाला और पुलिस के आने तक मौके पर रोके रखा।

सूचना मिलने पर शिवाजी नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल परिवार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने नशे में होने के संदेह में युवक को हिरासत में लेकर उसकी थार एसयूवी को कब्जे में ले लिया है। साथ ही फरार हुए दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है और मेडिकल जांच सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.