Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा:  वेन्यू कार की टक्कर से 13 वर्षीय किशोरी की मौत, पांच गंभीर घायल

Summer expressm अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सोहना-दोहला रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार वेन्यू कार ने पीछे से एक छोटे हाथी (लोडिंग वाहन) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना रात करीब 10 बजे लाखुवास मोड़ के पास सोहना-दोहला मार्ग पर हुई। छोटे हाथी में सवार सभी लोग सोहना नगर परिषद के वार्ड नंबर-3 स्थित सुशील नगर कॉलोनी के निवासी थे और अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही वेन्यू कार ने छोटे हाथी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में 13 वर्षीय दीपिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 65 वर्षीय महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सोहना नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी घायलों का वहां इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छोटा हाथी सड़क से नीचे खेत में पलट गया, जबकि वेन्यू कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार में कितने लोग सवार थे और उन्हें चोटें आईं या नहीं, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

सोहना सिटी थाना पुलिस ने मृतका के पिता तोता राम की शिकायत पर अज्ञात वेन्यू चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है।

पुलिस का कहना है कि वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.