Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

“इस सावन बूंदें नहीं, नोटों की बरसात हुई”, पीएम की सौगातों पर बोले अनिल विज  

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरियाणा को 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दिए जाने पर प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अलग अंदाज में उनका आभार जताया। अंबाला में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए विज ने कहा, “इस बरस सावन में अजब बात हुई, पहले गिरती थीं बूंदें, इस बार नोटों की बरसात हुई, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा आए हैं और 14 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की सौगातें लेकर आए हैं।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जींद से सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाना भारत के परिवहन इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है।

अनिल विज ने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का हरियाणा से संचालन शुरू होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उनके अनुसार यह केवल एक ट्रेन की शुरुआत नहीं, बल्कि स्वच्छ और भविष्य की ऊर्जा आधारित परिवहन व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि कोयला, तेल और गैस जैसे पारंपरिक ऊर्जा स्रोत सीमित हैं, इसलिए अब वैकल्पिक ऊर्जा को अपनाना समय की आवश्यकता है और हाइड्रोजन ऊर्जा इस दिशा में सबसे प्रभावी विकल्प बनकर उभर रही है।

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि हाइड्रोजन से ऊर्जा उत्पादन की आधुनिक तकनीक भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें सौर ऊर्जा को भी तेजी से बढ़ावा दे रही हैं। हरियाणा सरकार कर्मचारियों के लिए सोलर सिस्टम लगाने की नई योजना पर काम कर रही है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत लोगों के घरों में सोलर सिस्टम लगाने की सुविधा आसान बनाई जाएगी और यदि किसी राशि का भुगतान करना होगा तो उसे किस्तों के माध्यम से बिजली बिल से समायोजित किया जाएगा। इससे लोगों को बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित 33.81 किलोमीटर लंबे अंबाला-कालाअंब राष्ट्रीय राजमार्ग से अंबाला, हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों के बीच संपर्क और अधिक मजबूत होगा। करीब 1,184 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस चार लेन हाईवे से यात्रा का समय घटेगा, सड़क सुरक्षा बेहतर होगी और व्यापार, उद्योग, पर्यटन तथा माल परिवहन को नई गति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि इस आधुनिक राजमार्ग पर 13 प्रवेश एवं निकास बिंदु, लगभग 29 किलोमीटर सर्विस रोड, सात व्हीकुलर अंडरपास, आधुनिक पुल और बेहतर जल निकासी जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ लाखों यात्रियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।

विज ने कहा कि दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे, जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, भिवानी में पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज, नारनौल के कोरियावास में महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल, कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय और हांसी-बरवाला राष्ट्रीय राजमार्ग जैसी परियोजनाएं हरियाणा के विकास को नई दिशा देंगी।

कार्यक्रम के बाद अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि वे स्वयं ई-वाहन चलाकर बिना सुरक्षा काफिले के कार्यक्रम में पहुंचे और लोगों से हरित ऊर्जा अपनाने की अपील की। इस अवसर पर नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी, पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व विधायक पवन सैनी, पूर्व विधायक संतोष सारवान, अंबाला की मेयर अक्षिता सैनी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सूरत के कपड़ा बाजार में भीषण आग, 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक

summer express , सूरत। गुजरात के सूरत में देर रात बहुमंजिला श्याम संगिनी कपड़ा बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि छठी मंजिल पर स्थित 12 से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में दुकानों में रखा करोड़ों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर...
Summer Express - Auto Draft

फिरोजपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन समेत चार आरोपी गिरफ्तार

summer express , फिरोजपुर। फिरोजपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.17 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज...

गूगल मैप ने पहुंचाया खतरनाक पहाड़ी रास्ते पर, खाई में गिरने से बची हरियाणा की कार

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे हरियाणा के तीन युवक उस समय बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गए, जब उनकी आई-20 कार गलत रास्ते पर उतरकर सड़क से फिसल गई। कार झाड़ियों में अटक गई और गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल...

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.