Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में बुजुर्ग से मारपीट के आरोप में डॉग लवर पर केस दर्ज, वीडियो वायरल

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला | अंबाला छावनी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ कथित मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए स्थानीय पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी डॉग लवर वंशिका लांबा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ कथित रूप से डंडे से मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई और कई सामाजिक संगठनों ने बैठक कर घटना की निंदा की। इसके बाद संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत के आधार पर एफआईआर नंबर 287 दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी वंशिका लांबा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115, 138, 126, 333 और 351(2) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है। आरोप है कि बुजुर्ग के साथ मारपीट करने के बाद घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में अंबाला में पशु संरक्षण से जुड़े विवादों को लेकर कई घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले अंबाला शहर के सेक्टर-9 में भी एक व्यक्ति के साथ कथित बदसलूकी का मामला चर्चा में रहा था। अब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की घटना के बाद यह मामला भी सुर्खियों में आ गया है।

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच के दौरान नए तथ्य सामने आते हैं तो आवश्यकतानुसार अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय संबंधित विभाग और पुलिस की सहायता लें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...

पंजाब में कर्मचारियों को 50% डीए आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी पर सहमति

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते (डीए) में 8 प्रतिशत बढ़ोतरी देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। बढ़ा हुआ डीए दो किश्तों में जारी किया जाएगा। कर्मचारियों...

नादौन में कांग्रेस संगठन को मिला नया संबल, दो पंचायत समिति सदस्यों ने ली पार्टी की सदस्यता

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–:नादौन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को उस समय नया बल मिला, जब मालग वार्ड के पंचायत समिति सदस्य जग राज ठाकुर और भूम्पल वार्ड की पंचायत समिति सदस्य पूजा कुमारी ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। दोनों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की नीतियों और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.