Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका से प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में यमुनानगर से किसानों का दिल्ली कूच, किसान घाट पर होगा बड़ा प्रदर्शन

Summer express/यमुनानगर/ परवेज खान-: अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर यमुनानगर से सैकड़ों किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जिले के विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से किसानों के जत्थे सुबह से ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों के माध्यम से दिल्ली की ओर कूच करते नजर आए। किसानों का कहना है कि वे दिल्ली के किसान घाट पर देशभर से पहुंचे किसान संगठनों के साथ एकजुट होकर केंद्र सरकार के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने रवाना होने से पहले कहा कि सरकार किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना किसानों का संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन प्रशासन उन्हें रोकने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी स्थिति में पीछे हटने वाले नहीं हैं और हर बाधा पार कर दिल्ली पहुंचेंगे।संजू गुंदियाना ने बताया कि यमुनानगर जिले के अलग-अलग हिस्सों से किसानों के जत्थे लगातार दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। उनके अनुसार किसानों में इस आंदोलन को लेकर उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में भाग लेने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान संगठनों का उद्देश्य सरकार तक अपनी चिंताओं और मांगों को मजबूती से पहुंचाना है।किसानों का कहना है कि अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील का सीधा असर देश के कृषि क्षेत्र और किसानों की आय पर पड़ सकता है। उनका मानना है कि यदि यह समझौता मौजूदा स्वरूप में लागू हुआ तो भारतीय किसानों के सामने नई आर्थिक चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। इसी आशंका को लेकर विभिन्न किसान संगठन दिल्ली के किसान घाट पर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और सरकार से ट्रेड डील पर पुनर्विचार की मांग करेंगे।फिलहाल, दिल्ली में प्रस्तावित किसान प्रदर्शन को लेकर प्रशासन भी सतर्क है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अब सभी की निगाहें इस प्रदर्शन और सरकार की आगामी प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.