Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पिंजौर से सीएम का संदेश: एक पौधा लगाएं, पर्यावरण बचाने का संकल्प निभाएं

Summer express/पंचकुला -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के पिंजौर में आयोजित युवा संवाद एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए कई नई घोषणाएं भी कीं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिंजौर की एप्पल मार्केट में वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह के साथ पौधारोपण किया और वन चेतना यात्रा-2026 के तहत एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वैन प्रदेशभर में लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगी। कार्यक्रम में थापली नेचर कैंप के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत एक हजार युवाओं को शामिल करने, युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष अधिकारी नियुक्त करने, मोरनी के टिक्करताल को पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने और पिंजौर एप्पल मंडी में बिजली व पार्किंग सुविधाएं बढ़ाने की घोषणा भी की।मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधा लगाना ही नहीं, उसे वृक्ष बनने तक संभालना भी हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों के बीच संतुलन बनाकर ही भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से जन्मदिन या किसी विशेष अवसर पर पौधा लगाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 75 वर्ष से अधिक आयु वाले पेड़ों के संरक्षण के लिए प्राण वायु देवता पेंशन योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत प्रति पेड़ तीन हजार रुपये वार्षिक सहायता दी जाती है। साथ ही हर जिला मुख्यालय पर ऑक्सी-वन विकसित किए जा रहे हैं और गांवों में पंचवटी, वृक्ष मित्र तथा हर्बल पार्क जैसी योजनाओं के जरिए हरियाली बढ़ाई जा रही है।मुख्यमंत्री ने युवाओं से जल संरक्षण, स्वच्छता, नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव ही विकसित हरियाणा और विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव बनेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.