Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली की घटना के विरोध में शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Summer express/शिमला/संजू -:दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने शिमला के लोकभवन के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

धरने को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण धरना और प्रदर्शन जनता के अधिकारों की अभिव्यक्ति का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हुआ कथित अभद्र व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।मुख्यमंत्री ने छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की भी आलोचना करते हुए कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर केंद्र सरकार संतोषजनक जवाब देने में विफल रही और जब छात्र अपनी आवाज उठाने पहुंचे तो उन्हें बल प्रयोग का सामना करना पड़ा।सुक्खू ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफआईआर वापस ली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों का समाधान दमन के बजाय बातचीत और लोकतांत्रिक संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए।धरने में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी जनता की आवाज उठाने के लिए आगे भी संघर्ष जारी रखेगी। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास जारी रहा तो कांग्रेस आने वाले समय में व्यापक जन आंदोलन शुरू करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.