Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिलासपुर में बारिश से 20 करोड़ रुपये का नुकसान, प्रशासन ने जारी की सतर्कता एडवाइजरी

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:लगातार हो रही बारिश के चलते बिलासपुर जिले में अब तक करीब 20 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि सबसे अधिक क्षति लोक निर्माण विभाग (PWD) को हुई है, जहां लगभग 19.05 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है। इसके अलावा जलशक्ति विभाग को करीब 66 लाख रुपये, शिक्षा विभाग को 30 लाख रुपये तथा विद्युत बोर्ड को लगभग 2 लाख रुपये की क्षति हुई है।

उपायुक्त ने बताया कि जिले में फिलहाल लोक निर्माण विभाग के तहत एक सड़क बंद है, जिसे जल्द बहाल करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए हैं। वहीं, बारिश से प्रभावित पेयजल योजनाओं को सुचारु करने के लिए भी जलशक्ति विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी बढ़ा दी है। लोगों से अपील की गई है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।राहुल कुमार ने बरसात के मौसम में सर्पदंश और नदी-नालों में डूबने की घटनाओं को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सर्पदंश की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में उपचार कराएं और नदी-नालों व झीलों के किनारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।उपायुक्त ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मौसम और सड़क मार्गों की स्थिति से जुड़ी जानकारी नियमित रूप से अपडेट कर रहा है। उन्होंने लोगों से घर से निकलने से पहले मौसम और सड़क की ताजा जानकारी लेने तथा किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1077 पर संपर्क करने की अपील की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.