एजेंसी | ग्लासगो
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो गया है। 23वां राष्ट्रमंडल खेल दो अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। इस बार प्रतियोगिता का स्वरूप पिछले संस्करणों की तुलना में छोटा रखा गया है। करीब 3,000 खिलाड़ी 10 खेलों में 215 स्वर्ण पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। 74 देश और क्षेत्र इसमें भाग ले रहे हैं।
भारत की ओर से 126 खिलाड़ियों का दल भेजा गया है, जो आठ खेलों में चुनौती पेश करेगा। भारत के दल में 75 पुरुष और 51 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। भारत की सबसे बड़ी उम्मीदें एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, तैराकी और जूडो में हैं। भाला फेंक के ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा, भारोत्तोलक मीराबाई चानू और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन जैसे प्रमुख खिलाड़ी भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। एथलेटिक्स में भारत के 32 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस बार पैरा खेलों को भी प्रतियोगिता का बड़ा हिस्सा बनाया गया है।