Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को फर्स्ट बटालियन देगी निशुल्क कोचिंग, तीन दिन में 500 ने कराया पंजीकरण

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रथम एचपीएपी बटालियन जुंगा की ओर से शुरू की गई निशुल्क कोचिंग और प्रशिक्षण योजना युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें पुलिस भर्ती की प्रक्रिया के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) की भी विशेष तैयारी करवाई जाएगी। इसके अलावा प्रतिभागियों के लिए रहने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के सामने रोजगार हासिल करना बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसे में पुलिस विभाग में सेवा देने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों को यदि सही मार्गदर्शन और बेहतर प्रशिक्षण मिले तो उनकी सफलता की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।उन्होंने कहा कि निजी कोचिंग संस्थानों की फीस कई युवाओं की पहुंच से बाहर होती है। ऐसे में प्रथम एचपीएपी बटालियन जुंगा द्वारा शुरू किया गया यह निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं के लिए एक बड़ी राहत और सुनहरा अवसर है। उन्होंने बताया कि योजना की घोषणा के बाद केवल तीन दिनों के भीतर लगभग 500 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवा लिया, जो इस पहल के प्रति युवाओं के उत्साह और विश्वास को दर्शाता है।खुश विक्रम सेन ने कहा कि वह इस अभियान में हरसंभव सहयोग देंगे। जरूरत पड़ने पर दूर-दराज़ से आने वाले जरूरतमंद अभ्यर्थियों के लिए अपने स्तर पर ठहरने की व्यवस्था कराने का भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि अनुशासित प्रशिक्षण, अनुभवी पुलिस अधिकारियों का मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास और नियमित शारीरिक अभ्यास उन्हें भर्ती प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.