Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नीट पेपर लीक के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, बिहार में छात्रों का मार्च; यूपी-हरियाणा में भी निकले जुलूस

एजेंसी | नई दिल्ली
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन देश के कई हिस्सों में फैल गया है। बिहार में छात्रों ने मार्च निकालकर विरोध जताया, जबकि राजस्थान में वकीलों ने धरना दिया। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी छात्रों और विपक्षी दलों ने प्रदर्शन कर परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जिम्मेदारी तय करने की मांग की। दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं।
प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ है। विपक्ष ने छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की आलोचना करते हुए सरकार से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की मांग की है।
बिहार से हरियाणा तक विरोध
बिहार में छात्रों ने मार्च निकालकर नीट पेपर लीक के आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन और जुलूस निकाले गए। हरियाणा के रेवाड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। राजस्थान में वकीलों ने धरना देकर छात्रों की मांगों का समर्थन किया। आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी से मेहनत करने वाले लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होता है।
सचिन, गिल भी समर्थन में: क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने छात्रों के आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी निराशा समझी जा सकती है। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए, जिसमें मेहनत का सम्मान हो और ईमानदारी तथा योग्यता को प्राथमिकता मिले। उन्होंने यह भी कहा कि असफलता स्वीकार्य है, लेकिन नकल या धोखाधड़ी नहीं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाने वाले युवाओं के प्रति सम्मान जताया और कहा कि युवाओं को अपनी शिक्षा, सपनों और भविष्य को आकार देने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।
कैफ ने लाठीचार्ज पर जताई आपत्ति: पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ समेत खेल जगत की कुछ अन्य हस्तियों ने भी छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है। कैफ ने छात्रों पर लाठीचार्ज को गलत बताते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ संवाद की जरूरत पर जोर दिया। इस बीच, आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। सरकार जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर पक्ष रख रही है, वहीं विपक्ष छात्रों की मांगों को समर्थन दे रहा है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.