Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी पर अंतिम मंथन, कभी भी हो सकती है घोषणा

Summer express, पंचकूला। हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के बाद कहा कि कई समसामयिक मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ और उन्हें केंद्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इससे पहले हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी बीएल संतोष से मुलाकात कर संगठन से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा कर चुकी हैं। राजनीतिक हलकों में इन बैठकों को नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की अंतिम तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि राज्य में चल रहे एसआईआर अभियान की प्रगति, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और छात्रों के आंदोलन की स्थिति पर भी केंद्रीय नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श किया गया है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार नई प्रदेश कार्यकारिणी की सूची लगभग तैयार है और अब केंद्रीय नेतृत्व अंतिम स्तर पर नामों पर मंथन कर रहा है। संभावना जताई जा रही है कि नई कार्यकारिणी की घोषणा कभी भी की जा सकती है। इस बार पार्टी सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता देते हुए युवाओं और महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने की रणनीति पर काम कर रही है, ताकि संगठन को अधिक व्यापक और मजबूत बनाया जा सके।

सूत्रों का कहना है कि नई कार्यकारिणी में संगठनात्मक ढांचे का भी विस्तार किया जा सकता है। प्रदेश उपाध्यक्षों और महामंत्रियों की संख्या मौजूदा कार्यकारिणी की तुलना में बढ़ाने पर विचार चल रहा है। चर्चा है कि महामंत्रियों की संख्या छह से बढ़ाकर आठ तक की जा सकती है। कई नए चेहरों को प्रदेश कमेटी में शामिल किए जाने की संभावना है, जबकि कुछ मौजूदा पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारियां देकर उनके कद में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। नई कार्यकारिणी को अंतिम रूप देने के लिए डॉ. अर्चना गुप्ता और बीएल संतोष के बीच भाजपा मुख्यालय में करीब एक घंटे तक विस्तृत बैठक भी हुई।

जानकारी के अनुसार, इससे एक दिन पहले नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक भी हुई थी, जिसमें संभावित नामों पर विस्तार से मंथन किया गया। बताया जा रहा है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल हुए थे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अंतिम सूची पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य केंद्रीय नेताओं के बीच एक और दौर की चर्चा हो सकती है, जिसके बाद नई प्रदेश कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी केवल संगठनात्मक बदलाव तक सीमित नहीं होगी, बल्कि वर्ष 2029 के विधानसभा चुनाव और आगामी संगठनात्मक अभियानों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की दीर्घकालिक रणनीति का भी अहम हिस्सा साबित होगी। नई टीम के गठन के जरिए भाजपा राज्य में संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ भविष्य की चुनावी तैयारियों को नई दिशा देने का प्रयास करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पांगी की लाइफलाइन सड़क बनी जानलेवा, हर सफर में हादसे का खत

Summer express, चंबा। हिमाचल प्रदेश की पांगी घाटी को लाहौल और कुल्लू से जोड़ने वाला संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट सड़क मार्ग आज भी यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा दुर्गम पहाड़ों को काटकर तैयार की गई यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन वर्षों बाद भी इसका बड़ा हिस्सा...

मंडी में पीएम मोदी के खिलाफ लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगन हटाए, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सार्वजनिक दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगनों का मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने उन्हें तत्काल हटवा दिया है। घटना के बाद मंडी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की...

लाहौल हादसे में चट्टानों के नीचे दबकर चकनाचूर हुई टैक्सी, 13 लोगों की दर्दनाक मौत

Summer express, चंबा। हिमाचल प्रदेश के तिंदी-किलाड़ मार्ग पर हुए भीषण हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। गोरना के पास पहाड़ी से अचानक भारी चट्टानें गिरने से एक टाटा सूमो पूरी तरह मलबे में दब गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसकी पहचान करना भी...

किन्नौर में 3400 मीटर की ऊंचाई पर पहली बार दिखा दुर्लभ हरियल पक्षी, विशेषज्ञों ने बताया अहम रिकॉर्ड

Summer express, शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से जैव विविधता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। रक्छम-छितकुल वन्यजीव अभ्यारण्य में समुद्र तल से करीब 3400 मीटर की ऊंचाई पर पहली बार यैलो-फुटेड ग्रीन पिजन (हरियल) देखा गया है। प्रदेश में इतनी अधिक ऊंचाई पर इस पक्षी की यह पहली प्रमाणित रिकॉर्डिंग...

हिमाचल में भांग आधारित उद्योगों के लिए नए नियम लागू, 100 करोड़ निवेश और 5 लाख सुरक्षा राशि अनिवार्य

Summer express, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने भांग से संबंधित गतिविधियों को विनियमित करने के लिए हिमाचल प्रदेश स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ आदेश, 2026 के तहत विस्तृत नियम और लाइसेंस व्यवस्था लागू कर दी है। नई अधिसूचना के अनुसार भांग की खेती, भंडारण, प्रसंस्करण, विनिर्माण, अनुसंधान और परिवहन के लिए अलग-अलग प्रकार के लाइसेंस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.