Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोरनी में प्राकृतिक मिर्च की खेती को मिलेगा बढ़ावा, 80 किसानों ने सीखी आधुनिक जैविक तकनीकें

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में प्राकृतिक और जैविक मिर्च की खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में उद्यान विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। विभाग की ओर से पंचायत घर, मोरनी में एमडीएच कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग कार्यक्रम के तहत प्राकृतिक एवं जैविक मिर्च की खेती पर एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में क्षेत्र के करीब 80 किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीकों और प्राकृतिक खेती के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी हासिल की।

प्रशिक्षण शिविर में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाने से उत्पादन लागत में कमी आती है, मिट्टी की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है और रसायन मुक्त गुणवत्तापूर्ण फसल तैयार होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्पादों की बाजार में मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे किसानों को बेहतर कीमत मिलने की संभावना भी अधिक रहती है।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजेश लाठर और डॉ. गजेंद्र ने किसानों को मिर्च की प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री के चयन, खेत की वैज्ञानिक तैयारी, पोषक तत्वों के संतुलित प्रबंधन, जीवामृत सहित प्राकृतिक आदानों के उपयोग, कीट एवं रोग नियंत्रण के जैविक उपाय, सिंचाई प्रबंधन तथा अधिक उत्पादन प्राप्त करने की आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तार से समझाया।

उद्यान विकास अधिकारी प्रत्युष चौहान ने किसानों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए प्राकृतिक खेती के साथ कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यदि किसान वैज्ञानिकों द्वारा सुझाई गई तकनीकों को अपनाते हैं तो मिर्च की खेती अधिक लाभदायक और टिकाऊ बन सकती है। इससे उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ने के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान किसानों ने प्राकृतिक खेती, जैविक उत्पादन और कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से जुड़ी योजनाओं में विशेष रुचि दिखाई। विशेषज्ञों ने किसानों के सवालों के जवाब देते हुए उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और प्राकृतिक खेती के माध्यम से बेहतर उत्पादन हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इससे मोरनी क्षेत्र में प्राकृतिक मिर्च की खेती को नई दिशा मिलने और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पांगी की लाइफलाइन सड़क बनी जानलेवा, हर सफर में हादसे का खत

Summer express, चंबा। हिमाचल प्रदेश की पांगी घाटी को लाहौल और कुल्लू से जोड़ने वाला संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट सड़क मार्ग आज भी यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा दुर्गम पहाड़ों को काटकर तैयार की गई यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन वर्षों बाद भी इसका बड़ा हिस्सा...

मंडी में पीएम मोदी के खिलाफ लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगन हटाए, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सार्वजनिक दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगनों का मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने उन्हें तत्काल हटवा दिया है। घटना के बाद मंडी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की...

लाहौल हादसे में चट्टानों के नीचे दबकर चकनाचूर हुई टैक्सी, 13 लोगों की दर्दनाक मौत

Summer express, चंबा। हिमाचल प्रदेश के तिंदी-किलाड़ मार्ग पर हुए भीषण हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। गोरना के पास पहाड़ी से अचानक भारी चट्टानें गिरने से एक टाटा सूमो पूरी तरह मलबे में दब गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसकी पहचान करना भी...

किन्नौर में 3400 मीटर की ऊंचाई पर पहली बार दिखा दुर्लभ हरियल पक्षी, विशेषज्ञों ने बताया अहम रिकॉर्ड

Summer express, शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से जैव विविधता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। रक्छम-छितकुल वन्यजीव अभ्यारण्य में समुद्र तल से करीब 3400 मीटर की ऊंचाई पर पहली बार यैलो-फुटेड ग्रीन पिजन (हरियल) देखा गया है। प्रदेश में इतनी अधिक ऊंचाई पर इस पक्षी की यह पहली प्रमाणित रिकॉर्डिंग...

हिमाचल में भांग आधारित उद्योगों के लिए नए नियम लागू, 100 करोड़ निवेश और 5 लाख सुरक्षा राशि अनिवार्य

Summer express, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने भांग से संबंधित गतिविधियों को विनियमित करने के लिए हिमाचल प्रदेश स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ आदेश, 2026 के तहत विस्तृत नियम और लाइसेंस व्यवस्था लागू कर दी है। नई अधिसूचना के अनुसार भांग की खेती, भंडारण, प्रसंस्करण, विनिर्माण, अनुसंधान और परिवहन के लिए अलग-अलग प्रकार के लाइसेंस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.