Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियाना
समर न्यूज

धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।
विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त कम्युनिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां विवाह-शादी, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा शोक सभाओं का भी आयोजन किया जा सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भवन में किसी भी देवी-देवता की मूर्ति स्थापित नहीं की जाएगी। यह भवन सभी वर्गों और सभी धर्मों के लोगों के लिए समान रूप से उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य ऐसे परिवारों को सस्ता और बेहतर विकल्प उपलब्ध कराना है, जो महंगे मैरिज पैलेस या रेस्तरां का खर्च वहन नहीं कर सकते।
इससे विशेष रूप से मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों को राहत मिलेगी। बग्गा ने बताया कि भवन में विशाल हॉल, पर्याप्त पार्किंग और अन्य आवश्यक आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...

जन्मदिन पर दीपक गर्ग ने जनसेवा को दी प्राथमिकता

मुकुल शर्मा | पंचकूला वार्ड नंबर-13 के नगर निगम पार्षद दीपक गर्ग ने अपना जन्मदिन जनसेवा और सामाजिक कार्यों को समर्पित करते हुए मनाया। इस अवसर पर सेक्टर-4 में नए जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया, जबकि सेक्टर-21 स्थित कम्युनिटी सेंटर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.